{"_id":"68fba9e69d2f9957080fde0a","slug":"tourism-shines-back-in-manali-this-weekend-kullu-news-c-89-1-ssml1012-159945-2025-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: वीकेंड पर मनाली में लौटी पर्यटन की चमक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: वीकेंड पर मनाली में लौटी पर्यटन की चमक
Fri, 24 Oct 2025 10:08 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Fri, 24 Oct 2025 10:08 PM IST
विज्ञापन
अटल टनल रोहतांग के साउथ पोर्टल पर दीदार को पहुंचे पर्यटक।-संवाद
पिछले सप्ताह के मुकाबले इस बार 40 फीसदी ज्यादा आए सैलानी
सैलानियों से गुलजार नजर आए मालरोड सहित सभी पर्यटन स्थल
होटलों की ऑक्यूपेंसी भी बढ़ी, पर्यटन कारोबारियों के चेहने खिले
संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली। आपदा के बाद मनाली में सब सामान्य हो गया है। सड़कें भले ही पूरी तरह से ठीक नहीं हुई हैं लेकिन पर्यटकों के आने का सिलसिला जारी है। इस बार वीकेंड पर मनाली में पर्यटकों की भीड़ उमड़ पड़ी है।
पिछले सप्ताह की तुलना में इस सप्ताह पर्यटकों की संख्या में लगभग 40 प्रतिशत इजाफा दर्ज किया जा रहा है। मालरोड समेत मनाली के सभी पर्यटन स्थल पर्यटकों से गुलजार हो गए हैं।
आंकड़ों की बात करें तो वीरवार को अटल टनल में 4192 वाहनों की आवाजाही हुई। शुक्रवार को वाहनों का आंकड़ा 5,000 के पार पहुंचा। ग्रीन टैक्स बैरियर से प्राप्त सूचना के मुताबिक 665 वाहन बाहरी राज्यों से मनाली में आए हैं। इनमें 50 से अधिक वोल्वो बसें अलग से शामिल हैं। पिछले सप्ताह महज 400 पर्यटक वाहन ही मनाली आ रहे थे। शुक्रवार को रोहतांग की ओर जाने वाले पर्यटकों की संख्या में ठीकठाक बढ़ोतरी देखी गई। मनाली में वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम की स्थिति भी बनी। फोरलेन पुल से भूतनाथ मंदिऱ, बाहंग और अलेउ की तरफ वाहनों की लंबी लाइन देखने को मिली। डीएसपी मनाली केडी शर्मा बताया कि मनाली में पर्यटकों कि संख्या बढ़ गई है। यह खुशी की बात है। सभी से अपील है कि यातायात नियमों का पालन करें। फेडरेशन ऑफ होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष गजेंद्र ठाकुर ने कहा कि पर्यटकों ने मनाली का रुख कर लिया है। आगामी दिनों में भी पर्यटकों की संख्या में इजाफा होने की उम्मीद है। ऑनलाइन बुकिंग में काफ इजाफा हो रहा है।
विज्ञापन
--