फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Tourism department to build hotel and hut in Sissu

सिस्सू में होटल व हट बनाएंगे पर्यटन विभाग

Sun, 26 Dec 2021 11:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Tourism department to build hotel and hut in Sissu
केलांग/रोहतांग (लाहौल-स्पीति)। अटल टनल रोहतांग के समीप सिस्सू में पर्यटन विभाग सैलानियों के लिए जल्द ही होटल और हट का निर्माण कराएगा। इस बाबत पर्यटन विभाग ने योजना तैयार कर दी है। योजना के तहत स्केटिंग रिंक, पार्किंग व पार्क का निर्माण भी होगा। सिस्सू झील को विकसित करके पर्यटकों को बेहतरीन सुविधाएं प्रदान की जाएगी। इसके अलावा सिस्सू के समीप तिलिंग में पैराग्लाइडिंग की सुविधा भी सैलानियों को जल्द मिलेगी। पर्यटन विभाग ने यहां जगह का निरीक्षण भी कर लिया है।
विज्ञापन

साहसिक पर्यटन के तौर पर रिवर राफ्टिंग भी एक खास आकर्षण रहेगा। अब आने वाले समय में लाहौल घाटी साहसिक व रोमांचक पर्यटन का नया डेस्टिनेशन बनेगी। इस दिशा में जिला प्रशासन लाहौल तेजी से प्रयास आगे बढ़ा रहा है।
विज्ञापन

उपायुक्त लाहौल-स्पीति नीरज कुमार ने कहा कि सिस्सू में हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम द्वारा कैफे की सुविधा शुरू की जा चुकी है। यहां एक सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया है। सिस्सू स्थित झील यहां का विशेष आकर्षण है। इस झील में बोटिंग को लेकर भी गतिविधियां शुरू की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

.........
कोकसर में भी खुले पर्यटन विकास के नए द्वार
नॉर्थ पोर्टल के समीप स्थित सिस्सू व कोकसर क्षेत्र में पर्यटन विकास के नए द्वार खुले हैं। स्थानीय लोगों को भी इसका सीधा फायदा मिला है। समुद्र तल से 10 हजार फीट से अधिक की ऊंचाई पर निर्मित 9.02 किलोमीटर लंबी रोहतांग टनल अपने आप में एक बेजोड़ आकर्षण है। इसके खुलने के बाद समूची लाहौल घाटी सामाजिक-आर्थिक और सुख-समृद्धि की उम्मीदों से भरी राह पर अग्रसर है।

.......
चुनौतियों के बीच विकास यात्रा रखी जारी : डीसी
उपायुक्त लाहौल नीरज कुमार ने बताया कि लाहौल एक जनजातीय जिला है। नैसर्गिक खूबसूरती की एक अलग झलक यहां देखने और महसूस करने को मिलती है। जिले की दूसरी विशेषता है भौगोलिक दृष्टि से हिमाचल प्रदेश का सबसे बड़ा जिला होना। स्पीति ने अपने अस्तित्व में आने के बाद विभिन्न चुनौतियों के बीच अपनी विकास यात्रा जारी रखी लेकिन वर्तमान सरकार के कार्यकाल में इस जिले ने कुछ नए व उल्लेखनीय विकासात्मक कार्य हासिल किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed