फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   tourist

कुल्लवी नाटी से किया पर्यटकों का स्वागत

Tue, 27 Sep 2016 10:30 PM IST
कुल्लू
कुल्लू Updated Tue, 27 Sep 2016 10:30 PM IST
विज्ञापन
tourist
विश्व पर्यटन दिवस के उपलक्ष्य पर भुंतर हवाई अड्डे पर पर्यटकों का स्वागत करती युवती। - फोटो : tourist

विश्व पर्यटन दिवस के उपलक्ष्य पर मंगलवार को पर्यटन विभाग की ओर से भुंतर हवाई अड्डे और पर्यटन सूचना केंद्र मनाली में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। हवाई अड्डे पर पर्यटन विभाग द्वारा भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पर्यटन विकास अधिकारी रतन गौतम, हवाई अड्डे के निदेशक एएन शर्मा और पर्यटकों के दीप प्रज्ज्वलन से किया। इस अवसर पर दिल्ली-भुंतर और भुंतर-दिल्ली फ्लाइट्स के सभी यात्रियों का पारंपरिक स्वागत किया गया और उन्हें कुल्लवी टोपी व पुष्प गुच्छ भेंट किए गए। स्थानीय लोक कलाकारों ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुनों पर कुल्लवी नाटी डालकर देश-विदेश के पर्यटकों का स्वागत किया।

विज्ञापन


देश-विदेश के कई पर्यटकों ने भी कुल्लवी नाटी डालकर विश्व पर्यटन दिवस मनाया। इस मौके पर जिला पर्यटन विकास अधिकारी ने बताया कि इस वर्ष विश्व पर्यटन दिवस का थीम एक्सेसिबल टूरिज्म फॉर ऑल अर्थात सभी के लिए सुलभ पर्यटन रखा गया है। पर्यटन विभाग इसी दिशा में कार्य कर रहा है तथा कुल्लू जिला में देश-विदेश के पर्यटकों को सभी आवश्यक सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही हैं। उन्होंने जिला के पर्यटन व्यवसायियों से भी इस दिशा में कार्य करने की अपील की। इस मौके पर हवाई अड्डे के प्रबंधक योगेश सरदाना, अन्य अधिकारी, मनाली होटल एसोसिएशन व हिम आंचल टैक्सी आपरेटर्स यूनियन के मुख्य सलाहकार और एयर हिमालय के संचालक बुद्धि प्रकाश ठाकुर, होटल एसोसिएशन कुल्लू के वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपक सोनी, नवनीत सूद और अन्य पर्यटन व्यवसायी भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed