फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Torrential rain: Water and water everywhere in the city

मूसलाधार बारिश : शहर में चारो तरफ पानी-पानी

Mon, 12 Jul 2021 10:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 10:12 PM IST
विज्ञापन
Torrential rain: Water and water everywhere in the city
कुल्लू। स्थान कुल्लू शहर, समय सुबह चार बजे, दिन सोमवार। कुल्लू में मानसून के कारण सुबह से रिमझिम-रिमझिम बारिश शुरू हो गई। करीब पांच बजे तक सामान्य रही। इसके बाद छह बजे बारिश तेज होने लगी और सात बजे के बाद और भी तेज हो गई।
विज्ञापन

सुबह के नौ से दस बजे के बीच कुल्लू में मूसलाधार बारिश हुई। कुछ देर बाद कुल्लू से ढालपुर तक सड़कों पर चारों ओर पानी ही पानी हो गया। सड़कें तालाब की तरह लबालब नजर आई। रास्ते भी पानी से भर गए थे। जरूरी काम के लिए घरों से निकले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई लोग छाते लेकर निकले थे। लेकिन छाते का कुछ असर नहीं हुआ। कई लोगों को भीगते हुए गंतव्य तक पहुंचना पड़ा। मानसून की पहली बारिश में ही नगर परिषद कुल्लू और लोक निर्माण विभाग की व्यवस्था की पोल खुल गई। समय पर निकास नालियों का उचित रखरखाव नहीं होने से सड़कों पर गंदा पानी बहता रहा। सड़कों पर पानी के बीच वाहनों के चलने से राहगीरों पर छींटे पड़ते रहे। ढालपुर की सड़कों पर चारों ओर पानी सड़कों पर बहता रहा। बिजली बोर्ड कार्यालय के बाहर नालियों का पानी सड़कों पर बहता रहा। उपायुक्त कार्यालय की तरफ से बारिश का पानी क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के परिसर के अंदर आया। ढालपुर के प्रदर्शनी मैदान की तरफ जाने वाली सड़क में पानी सड़क से बहता रहा। दोपहर तक यही क्रम जारी रहा। 1.30 बजे बारिश थोड़ी कम हुई। हालांकि इसके बाद भी बादल बरसते रहे। करीब तीन बजे बंद हुई, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि देर शाम तक आसमान पर बादल छाए रहे और बारिश के आसार बने रहे। शहरवासी राजेंद्र कुमार ने कहा कि नालियों में जमा मिट्टी को नहीं हटाया गया, जिससे परेशानी आई है। आरती ठाकुर, निशा ने कहा कि मूसलाधार बारिश के बीच शहरों में खस्ताहाल है। नगर परिषद व लोक निर्माण विभाग को अपनी तैयारियों को मजबूत करना चाहिए। विजय कुमार ने कहा कि अभी मानसून सीजन की शुरूआत ही है। अगर यही हाल रहा तो आने वाले दिनों में लोगों की मुश्किलें बढ़ जाएंगी।
विज्ञापन

विभाग ने विभिन्न जगहों पर मशीनरी तैनात की है। विभाग ने फील्ड स्टाफ को भी बरसात को देखते हुए निर्देश दिए हैं।
-विनज हाजरी, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed