{"_id":"64d676dea8e2fc994604b215","slug":"tomato-prices-fell-in-mandis-reached-below-100-kullu-news-c-89-1-ssml1012-4722-2023-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: मंडियों में गिरे टमाटर के दाम, 100 से नीचे पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: मंडियों में गिरे टमाटर के दाम, 100 से नीचे पहुंचा
Fri, 11 Aug 2023 11:28 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Fri, 11 Aug 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। टमाटर के दामों में गिरावट आनी शुरू हो गई है। दो से तीन दिनों में टमाटर के दाम 100 रुपये से नीचे आ गए हैं। शुक्रवार को कुल्लू की सबसे बड़ी सब्जी मंडी भुंतर में टमाटर की बोली 75 रुपये प्रतिकिलो लगी है जबकि 10 अगस्त को 100 रुपये किलो बिका था। जिले में अभी भी 40 फीसदी टमाटर की खेती बाकी है।
ऐसे में दाम गिरने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। अभी तक जिन किसानों ने टमाटर की फसल निकाली है उनकी खूब बल्ले-बल्ले हुई। हजारों कमाने वाले किसानों ने लाखों की कमाई की। अब दाम गिरने से उन किसानों की परेशानी बढ़ गई है, जिनकी फसल अभी खेतों में ही पड़ी है। जिला कुल्लू के भुंतर, बजौरा, गड़सा, हुरला के अलावा खराहल, पार्वती घाटी, बंजार और लगवैली के निचले क्षेत्रों में करीब 1,500 हेक्टेयर क्षेत्र में उत्पादन होता है।
टमाटर की खेती से हजारों किसानों की रोजी राेटी जुड़ी है। भुंतर सब्जी मंडी के आढ़ती रामपाल ने कहा कि शुक्रवार को भुंतर मंडी में ए श्रेणी के टमाटर की सबसे ऊंची बोली 70 से 75 रुपये लगी है।
विज्ञापन
बी श्रेणी का टमाटर 20 से 35 रुपये प्रतिकिलो तक बिका है। कहा कि अब देशभर मेंं नासिक और बेंगलुरू का टमाटर आना शुरू हो गया है। इस कारण से दामों में गिरावट आई है। एपीएमसी कुल्लू की सचिव शगुन सूद ने कहा कि हिमाचल का टमाटर पंजाब और चंडीगढ़ जाता था, अब यहां भी बेंगलुरू का टमाटर पहुंच रहा है। संवाद
000