फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   toll plaja

टोल प्लाजा के विरोध में चलेगा हस्ताक्षर अभियान

Tue, 28 Jul 2020 10:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
toll plaja
टोल संघर्ष समिति की बैठक के बाद पदाधिकारी - फोटो : Kullu
पतलीकूहल/मनाली (कुल्लू)। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे-तीन पर डोहलूनाला में स्थापित टोल प्लाजा को हटाने के लिए स्थानीय लोग फिर मुखर होने लगे हैं। टोल कर्मचारियों की ओर से मनमानी और वाहन चालकों के साथ दुर्व्यवहार की घटनाएं सामने आ रही हैं। ऐसे में लोगों का गुस्सा फिर भड़कने लगा है।
विज्ञापन

टोल प्लाजा हटाने के लिए टोल प्लाजा संघर्ष समिति ने मंगलवार को 14 मील में एक बैठक का आयोजन किया, जिसकी अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष राजगीर महंत ने की। इसमें निर्णय लिया गया कि टोल प्लाजा के विरोध में पंचायत स्तर पर हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। हस्ताक्षर अभियान चलाने के लिए पंचायत संयोजक बनाए गए हैं। सोमवार को फोजल के एक युवक के साथ हुए दुर्व्यवहार को लेकर संघर्ष समिति डोहलूनाला जाकर टोल प्रबंधकों से इस विषय में बात करेगी। गौर रहे कि स्थानीय वाहन चालक आरोप लगाते हैं कि टोल प्लाजा प्रबंधन के पास आधुनिकतम तकनीक के स्कैनर-कैमरे न होने तथा पैसे काटने वाले स्टाफ को कंप्यूटर का अधूरा ज्ञान होने के चलते वे फास्ट टैग को रीड नहीं कर पाते। इस कमी को वे वाहन चालकों पर थोप कर उनसे कैश की मांग करने लगते हैं। समय और पैसा दोनों जाया होने पर विवाद बढ़ने लगे हैं। टोल प्लाजा ने स्थानीय लोगों के लिए समस्या खड़ी कर दी है। आए दिन टोल प्लाजा पर नया बखेड़ा खड़ा हो रहा है। इस दौरान समिति उपाध्यक्ष घनश्याम कपूर, वीर सिंह ठाकुर, डीआर ठाकुर, सुनील कपूर, राजीव कारवा, संजय अंगरूप, अमित शर्मा, राकेश, कान्हा, इंद्रजीत, अनिल शर्मा, शालू, विकास बौद्ध, विजय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed