फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   To avoid eye flu, do not touch your eyes again and again

Kullu News: आई फ्लू से बचने के लिए आंखों को बार-बार न छुएं

Sun, 03 Sep 2023 11:05 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sun, 03 Sep 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
To avoid eye flu, do not touch your eyes again and again
कुल्लू। जिला कुल्लू में आई फ्लू के मामलों में कमी आने लगी है। जिले में संक्रमण की रफ्तार थमी है, जो राहत की बात है। कुल्लू अस्पताल में पिछले एक माह में 1,924 मरीज नेत्र से संबंधित रोगों का उपचार करने पहुंचे हैं। इनमें 1,000 के आसपास मरीजों में आई फ्लू के लक्षण मिले, लेकिन बरसात थमते और मौसम खुलते ही संक्रमण के मामलों में कमी देखने को मिली है।
विज्ञापन

अस्पताल में रोजाना 20 से 25 मरीज ही आई फ्लू के आ रहे हैं, जबकि पहले इनकी संख्या 80 के आसपास थी। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में पिछले 15 से 20 दिनों में लगातार आईफ्लू के मामलों में तेजी देखने मिली है, लेकिन अब हाल कुछ हद तक सामान्य होते नजर आ रहे हैं। नेत्र और शिशु रोग विशेषज्ञ की माने तो इस बरसात आईफ्लू के मामले अधिक आए हैं।
विज्ञापन

जिला कुल्लू में पिछले दो सालों में आईफ्लू के मामले कम रहे हैं, लेकिन लोगों ने मास्क और सैनिटाइजर का उपयोग बंद कर दिया है। इससे आईफ्लू तेजी से फैला है। शिशु और नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. तेजिंन और डॉ. ऋचा शर्मा ने कहा कि आईफ्लू के अधिक लक्षणों वाले मरीजों को अस्पताल में भर्ती करने के लिए स्पेशल वार्ड बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब इस वार्ड में एक भी मरीज उपचाराधीन नहीं है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनआर पवार ने लोगों से एहतियात बरतने की अपील की है। कहा कि संक्रमण से बचाव के लिए आंखों को बार-बार न छुएं और हाथों को नियमित तौर पर साफ करते रहें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed