{"_id":"68d96ff69c0d7589610761d7","slug":"tindi-in-kabaddi-triloknath-in-kho-kho-reached-the-finals-kullu-news-c-89-1-klu1002-158126-2025-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: कबड्डी में तिंदी, खो-खो में त्रिलोकनाथ फाइनल में पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: कबड्डी में तिंदी, खो-खो में त्रिलोकनाथ फाइनल में पहुंचे
Sun, 28 Sep 2025 11:14 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sun, 28 Sep 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
लाहौल के उदयपुर में खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेते प्रतिभागी।-संवाद
गोला फेंक में मड्ग्रां की आशा, डिस्कस थ्रो में उदयपुर की तमन्ना प्रथम
जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेले गए रोमांचक मुकाबले
संवाद न्यूज एजेंसी
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। उदयपुर में चल रही छात्रा वर्ग की अंडर-19 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में रविवार को रोमांचक मुकाबले देखने को मिले।
जिला स्कूली क्रीड़ा संगठन की ओर से आयोजित कबड्डी, वॉलीबाल, खो-खो, बैडमिंटन के सिंगल एवं डबल मुकाबले में खिलाड़ी एक दूसरे को चुनौती देते दिखाई दिए। प्रतियोगिता के दूसरे दिन वॉलीबाल का मुकाबला थिरोट का केलांग और तिंदी का जाहलमा के साथ हुआ। इसमें थिरोट और तिंदी स्कूल की टीम विजेता रही। कबड्डी का सेमीफाइनल मुकाबला तिंदी और शकोली के बीच खेला गया। कांटे की टक्कर के बीच तिंदी की टीम ने 12 अंकों से बढ़त लेकर अंतिम मुकाबले के लिए जगह बना ली है। खो-खो का सेमीफाइनल मुकाबला त्रिलोकनाथ और मड्ग्रां के बीच हुआ जिसमें त्रिलोकनाथ की टीम ने जीत हासिल की। गोला फेंक में मड्ग्रां की आशा ने पहला स्थान हासिल किया। शकोली की आकांक्षा दूसरे और थिरोट की शवनम तीसरे स्थान पर रही। डिस्कस थ्रो में उदयपुर पाठशाला की तमन्ना ने पहला, त्रिलोकनाथ की खुशबू ने दूसरा और मड्ग्रां की कनक ने तीसरा स्थान हासिल किया है। उधर, सहायक शारीरिक शिक्षा अधिकारी (एडीपीओ) विनोद कुमार ने बताया कि जिला स्तरीय अंडर-19 छात्रा वर्ग के मुकाबलों का समापन मंगलवार को होगा। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में 181 छात्राएं भाग ले रही हैं।
--