फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Three youths of Hamirpur arrested with 373 grams of charas in Banjar

बंजार में 373 ग्राम चरस के साथ हमीरपुर के तीन युवक धरे

Tue, 05 Oct 2021 07:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 07:30 PM IST
विज्ञापन
Three youths of Hamirpur arrested with 373 grams of charas in Banjar
कुल्लू। पुलिस ने बंजार में 373 ग्राम चरस के साथ हमीरपुर जिले के तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। ऑल्टो कार की तलाशी के दौरान पुलिस को यह चरस मिली। इसके बाद पुलिस ने कार को भी जब्त कर लिया है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि ये तीनों नशे की खेप को जिले से बाहर ले जाने की फिराक में थे। इससे पहले ही पुलिस ने इन्हें दबोच लिया। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पुलिस आगामी छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पुलिस की एक बंजार क्षेत्र में औचक निरीक्षण पर थी। पुलिस को सूचना मिली कि गाड़ागुशैणी की तरफ आ रही एक ऑल्टो कार चरस होने का अंदेशा है। इसके बाद पुलिस ने थ्रिबंला नामक जगह पर कार को तलाशी के लिए रोका। कार में तीन युवक सवार थे और पुलिस को देखकर यह घबरा गए। जब पुलिस ने कार की तलाशी ली तो कार में 373 ग्राम चरस बरामद हुई। इस संबंध में एसपी गुरदेव शर्मा ने कहा कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान विपिन कुमार 38, निवासी गांव व्याड़, तहसील बड़सर, जिला हमीरपुर, राजन शर्मा 34, गांव गोइटा, डाकघर, गुमारली तहसील बड़सर, जिला हमीरपुर और सौरभ गांव- जंद्रान, तहसील बड़सर, जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि तीनों आरोपियों को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके साथ ही गाड़ी को भी जब्त कर लिया है। पुलिस पता लगाने में जुटी है कि तीनों ने चरस की यह खेप कहां से खरीदी गई है। इसे किसे बेचा जाना था। नशे का काला कारोबार करने वालों के खिलाफ पुलिस कड़ी कार्रवाई अमल में लाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed