{"_id":"b537fd9afbf77e9f79cf7a4e8ec6bc6f","slug":"three-stories-house-burnt-at-naggar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नग्गर में तीन मंजिला मकान राख ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नग्गर में तीन मंजिला मकान राख
ब्यूरो/अमर उजाला, नग्गर
Updated Mon, 30 Nov 2015 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को नग्गर में एक तीन मंजिला मकान आग की भेंट चढ़ गया। जिले में एक के बाद एक अग्निकांड की घटनाएं हो रही हैं। एक माह के भीतर यह छठा अग्निकांड है। इसमें लाखों की संपत्ति जल कर राख हो गई है। आग की अभी तक की घटनाओं में करोड़ों की संपत्ति आग की भेंट चढ़ चुकी है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह करीब 11.45 बजे रोशन लाल और कोमल प्रकाश के मकान में अचानक आग लग गई। लोगों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। वहीं, आग की लगने की सूचना मनाली फायर ब्रिगेड को भी दी गई। सूचना मिलते ही फायर विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन मकान लकड़ी का होने के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते तीन मंजिला मकान जल कर राख हो गया। इस आग की घटना में करीब छह लाख का नुकसान आंका गया है। जबकि, करीब तीन लाख की संपत्ति को फायर ब्रिगेड की टीम बचाने में सफल रही। हादसे के समय कमान में राजकुमार, मईला बहादुर और बुद्ध राम किराये पर रहते थे। इन तीनों लोगों की भी करीब 85 हजार रुपये की संपत्ति आग की भेंट चढ़ चुकी है।
विज्ञापन
इधर, फायर उप स्टेशन मनाली के प्रभारी कमल स्वरूप ने बताया कि हादसे में तीन मंजिला कमान जलकर राख हुआ है। उन्होंने बताया कि इस हादसे में करीब छह लाख रुपये का नुकसान आंका गया है। आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है। उधर, एएसपी निश्चिंत सिंह नेगी का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है।
विज्ञापन