फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Three more infected with corona in Kullu, one recovered

Kullu News: कुल्लू में तीन और कोरोना संक्रमित, एक हुआ स्वस्थ

Tue, 22 Nov 2022 11:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Nov 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Three more infected with corona in Kullu, one recovered
कुल्लू। जिला कुल्लू में कोरोना संक्रमण के मामले धीरे-धीरे बढ़ने लगे हैं। तीन और लोग मंगलवार को कोरोना संक्रमित पाए गए। इसके साथ ही एक मरीज कोरोना संक्रमण को मात देकर स्वस्थ हुआ है। वहीं, जिले में कोरोना संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या छह हो गई है।
विज्ञापन

मौसम परिवर्तन के बाद जिले में वायरल के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू समेत नागरिक अस्पतालों, सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में वायरल के अधिक मरीज उपचार करवाने पहुंच रहे हैं। कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी होने का कारण वायरल से जोड़कर भी देखा जा रहा है।
विज्ञापन

उधर, कोरोना संक्रमण की रोथकाम के लिए स्वास्थ्य विभाग लगातार सैंपलिंग कर रहा है। मंगलवार को जिला के पांचों स्वास्थ्य खंडों जरी, नग्गर, बंजार, आनी और निरमंड में 44 लोगों के कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए गए। इनमें से तीन कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। सीएमओ डॉ. सुशील चंद्र शर्मा ने लोगों से आह्वान किया है कि संक्रमण से बचने के लिए समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed