फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   This year also there will be business of crores in tents

बंदरोल सब्जी मंडी में इस साल तंबूओं में बिकेगा सेब

Mon, 20 Jun 2022 10:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
This year also there will be business of crores in tents
बंदरोल में सब्जी मंडी के मार्केट यार्ड के निर्माण पूरा न होने से सेब सीजन के लिए तंबुओं में दुकान? - फोटो : Kullu
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुल्लू/खराहल। जिला कुल्लू की बंदरोल सब्जी मंडी में मार्केट यार्ड तैयार नहीं हो सका है। इससे किसानों-बागवानों को सेब सीजन में इस साल भी परेशानी झेलनी पड़ेगी। बताया जा रहा है कि सब्जी मंडी में अभी तक भवन का कार्य पूरा नहीं हो सका है। ऐसे में करोड़ों का कारोबार तंबुओं में ही होगा। सब्जी मंडी में 12 करोड़ से बने रहे भवन के निर्माण कार्य को पूरा होने में करीब एक साल का समय और लग जाएगा। मंडी में भवन का काम करीब 70 फीसदी तक पूरा हो गया है। बता दें कि बंदरोल सब्जी मंडी में सेब और अन्य फलों समेत सब्जियों का करोड़ों रुपये का कारोबार हर साल होता है।
सब्जी मंडी 1998-99 में अस्तित्व में आई है, लेकिन लंबे समय के बाद भी सब्जी मंडी का भवन तैयार नहीं होने से कारोबारियों और बागवानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दो दशक बीत जाने के बाद भी पक्की दुकानों की सुविधा मुहैया नहीं हुई है। पक्के भवन के अभाव में जहां बारिश और तेज धूप के कारण सेब व अन्य उत्पाद को नुकसान होता है, वहीं सीजन में लाखों का उत्पादन बरबाद भी होता है।
विज्ञापन

मई 2023 तक कार्य पूरा करने का लक्ष्य
कुल्लू। विश्व बैंक की मदद से बन रहे बंदरोल सब्जी मंडी के यार्ड को 30 माह में बनाकर तैयार करना है। इसका निर्माण कार्य नवंबर 2020 को शुरू किया गया है। इसे मई 2023 तक पूरा करने का लक्ष्य दिया है। इसके बाद भी अभी तक यार्ड का 70 फीसदी काम पूरा हो गया और इस साल तक दिसंबर तक इसे पूरा करने का लक्ष्य रखा है। यार्ड के बनने से जिले के हजारों किसान-बागवानों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भवन बनने से मिलेगी बेहतर सुविधा
बंदरोल आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान मोहन ठाकुर ने कहा कि भवन का निर्माण पूरा होने के बाद बागवानों, आढ़तियों और व्यापारियों को सुविधा मिलेगी। सेब समेत अन्य उत्पादों को बारिश और धूप से नुकसान नहीं होगा।

अगले साल मार्केट यार्ड में होगा कारोबार
कृषि उपज विपणन समिति कुल्लू एवं लाहौल-स्पीति (एपीएमसी) के सचिव सुशील गुलेरिया ने कहा कि मंडी में दो मार्केट यार्ड का काम 70 फीसदी तक पूरा हो चुका है। शेष कार्य भी जल्द पूरा किया जाएगा। 2023 का सेब सीजन पक्के भवन में होगा। इसके लिए एपीएमसी प्रयासरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed