{"_id":"68f5133f83ccc0bb6403c080","slug":"there-will-be-no-buses-in-kullu-after-2-pm-tomorrow-kullu-news-c-89-1-ssml1015-159717-2025-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: कुल्लू में कल दो बजे के बाद नहीं मिलेंगी बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: कुल्लू में कल दो बजे के बाद नहीं मिलेंगी बसें
Sun, 19 Oct 2025 10:51 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sun, 19 Oct 2025 10:51 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू में सरवरी में दीपावली के लिए सरवरी में सजा गेंदें के फूलों की खरीदारी के लिए उमड़ी खरीदा
जिले में दिवाली उत्सव के चलते दोपहर बाद एचआरटीसी की बस सेवा रहेगी बंद
बाहरी राज्यों के लिए समायोजित होंगे रूट, कल भी 12 बजे के बाद दौड़ेंगी बसें
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। दिवाली के दिन बाजारों में खरीदारी करने के लिए आएं तो दोपहर 02:00 बजे से पहले खरीदारी का कार्य पूरा कर लें। हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस सेवा दिवाली के दिन सोमवार को दोपहर 02:00 बजे के बाद बंद रहेगी।
एचआरटीसी की ओर से स्थानीय रूटों पर दोपहर 02:00 बजे के बाद बसों का संचालन बंद कर दिया जाएगा। बाहरी राज्यों के लिए भी बसों की संख्या में कटौती रहेगी। लंबे रूटों पर बसें समायोजित कर चलाई जाएंगी।
गौर रहे कि परिवहन निगम के चालक-परिचालक भी दीपों का उत्सव मना सकें, इसके लिए यह व्यवस्था की गई है। एचआरटीसी के अधिकारियों की मानें तो जिले में दोपहर 02:00 बजे तक ही लोकल और लंबे रूटों पर बसों का संचालन किया जाएगा ताकि सवारियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी न आए। कोशिश की गई है कि जिन लोकल रूटों पर चालकों के घर हैं, उन्हें उसी रूट पर भेजा जाएगा। इससे दूसरे दिन 21 अक्तूबर को बस सेवाएं सामान्य रह सकेंगी। हालांकि दूसरे दिन भी करीब दोपहर 12:00 बजे के बाद ही बस सेवा सामान्य हो पाएगी। उधर, उपमंडलीय प्रबंधक डीके नारंग ने कहा कि एचआरटीसी का स्टाफ भी दिवाली मनाएगा। ऐसे में सवारियों की सुविधा के लिए दोपहर 02:00 बजे तक समयसारिणी के अनुसार बस सेवा जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि 21 अक्तूबर से दोपहर 12:00 बजे से पूर्व की भांति बसों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
--