Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   There will be a sit-in protest against tampering with the cluster system.

Kullu News: क्लस्टर सिस्टम से छेड़छाड़ के विरोध में होगा धरना

Fri, 03 Oct 2025 10:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 03 Oct 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
There will be a sit-in protest against tampering with the cluster system.
भुंतर में अध्यापक कल को प्रदर्शन कर बोलेंगे हल्ला
विज्ञापन

राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ खंड कुल्लू-एक ने बनाई रणनीति

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय शिक्षक दिवस के दिन पांच अक्तूबर को प्राथमिक शिक्षक तहसील कार्यालय भुंतर के बाहर धरना-प्रदर्शन करेंगे। क्लस्टर सिस्टम से छेड़छाड़ के विरोध में यह धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
यह बात राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ खंड कुल्लू-एक के अध्यक्ष रामकृष्ण ने कही। शिक्षक संघ की शुक्रवार को खंड अध्यक्ष की अध्यक्षत में विशेष बैठक हुई। इसमें पांच अक्तूबर को होने वाले प्रदर्शन के लिए रणनीति बनाई गई। अध्यक्ष रामकृष्ण ने कहा कि शिक्षा सचिव की ओर से 23 सितंबर को जारी नई कांप्लेक्स प्रणाली का विरोध करने का निर्णय लिया गया। इससे पहले सचिव ने 29 नवंबर 2023 को क्लस्टर सिस्टम पर अधिसूचना में दिशा-निर्देश जारी किए गए थे और उस समय प्राथमिक शिक्षक संघ के साथ कई बार वार्ता हुई और निर्णय लिया गया कि कक्षा नर्सरी से पांचवीं तक प्राथमिक स्कूलों के वर्तमान क्लस्टर प्रशासनिक नियंत्रण व संचालन की दृष्टि से यथावत चलते रहेंगे। कक्षा छठी से 12वीं तक के परिसर अलग से प्रशासनिक नियंत्रण व संचालन की दृष्टि से यथावत कार्य करते रहेंगे और वर्तमान क्लस्टर बनाने का उद्देश्य केवल मात्र रिसोर्स शेयरिंग तक सीमित रहेगा।
विज्ञापन

इस सहमति के बाद अलग-अलग प्रशासनिक नियंत्रण व संचालन की व्यवस्था बनाए रखते हुए रिसोर्स शेयरिंग को लेकर अंतिम संशोधित अधिसूचना 13 फरवरी 2024 को जारी कर दी गई लेकिन इसके बाद एक स्कूली शिक्षा निदेशालय बनाए जाने पर एकतरफा निर्णय लिया गया। प्राथमिक शिक्षक संघ के कड़ा विरोध करने के बावजूद प्राथमिक शिक्षा के ढांचे को बदलने का प्रयास जारी रखा गया। प्राथमिक शिक्षकों के साथ पूर्ण रूप से वादा खिलाफी की गई और अब प्राथमिक स्कूलों के वर्तमान क्लस्टर सिस्टम से छेड़छाड़ करते हुए समस्त प्रशासनिक नियंत्रण और संचालन प्रधानाचार्य के अधीन कर दिया गया जिसका प्राथमिक शिक्षक संघ कड़ा विरोध करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed