फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   There was chaos due to cloudburst in Shilagarh, people saved their lives by running away

शिलागढ़ में बादल फटने पर मची अफरातफरी, लोगों ने भागकर बचाई जान

Sat, 09 Jul 2022 10:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
There was chaos due to cloudburst in Shilagarh, people saved their lives by running away
गड़सा घाटी में बादल फटने के बाद गड़सा नदी में आई बाढ़।-संवाद - फोटो : Kullu
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुल्लू। देवभूमि के नाम से विख्यात कुल्लू घाटी में बादल फटने की घटनाएं जोर पकड़ने लगी हैं। पारली पंचायत के हुरला नाले के शिलागढ़ में शनिवार दोपहर करीब 2:30 बजे बादल फटने से आई बाढ़ ने लगभग 25 किलोमीटर तक तबाही मचाई।
हालांकि इसमें किसी तरह के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन लोग बाढ़ से सहम से गए। बाढ़ की खौफनाक आवाज सुनकर हुरला नाले के आसपास बसे गांव में अफरातफरी मच गई। लोगों ने शोर मचाकर, सीटियां बजाकर तथा फोन कर लोगों को सतर्क किया। खासकर नाले किनारे बसे गड़सा, हुरला, ठेला, झूणी, भेडूफार्म तथा नीणूनाला गांव के लोग बादल फटने की सूचना और बाढ़ का शोर सुनकर घरों से बाहर निकलकर सुरक्षित जगहों की ओर भागे।
विज्ञापन

पारली पंचायत में फटे बादल की बाढ़ का पानी और मलबा गड़सा, मंजली, दियार और हुरला पंचायत से गुजरते हुए ब्यास नदी में समा गया। बाढ़ से सबसे अधिक नुकसान वन विभाग को हुआ है। शिलागढ़ के साथ पहाड़ी में तेज बारिश से बादल फटने पर जंगल में तबाही मची है। बाढ़ अपने साथ देवदार, रेई तथा तोष के कई विशालकाय पेड़ों को बहाकर पाई। हालांकि, करीब आधक घंटे के बाद बाढ़ का जलस्तर कम हुआ और लोगों ने राहत की सांस ली। बादल फटने के बाद आई बाढ़ ने अपना रुख नहीं बदला और नाले से होकर बहते हुए ब्यास नदी में जा पहुंची, जिस कारण जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। पारली पंचायत के प्रधान राज मल्होत्रा ने कहा कि बादल फटने से आई बाढ़ से बहुत नुकसान हुआ है। गड़सा पंचायत के प्रधान गंभीर सिंह ने कहा कि किसी तरह के जानमाल का नुकसान नहीं है। अतिरिक्त दंडाधिकारी कुल्लू प्रशांत सरकैक ने कहा कि प्रशासन को बादल फटने की सूचना मिली है। राजस्व विभाग से नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed