फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   There was a donkey...the audience went crazy after presenting the play.

Kullu News: एक था गधा...नाटक पेश कर दर्शक हुए लोटपोट

Sat, 02 Mar 2024 11:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
There was a donkey...the audience went crazy after presenting the play.
नाटयोत्सव में एक्टिव मोनाल कल्चरल एसोसिएशन ने किया नाटक का मंचन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला मुख्यालय कुल्लू में राष्ट्रीय नाट्योत्सव में स्थानीय संस्था एक्टिव मोनाल कल्चरल एसोसिएशन ने हास्य नाटक एक था गधा उर्फ अल्लादाद खां का मंचन किया। पुलिस अधीक्षक डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन नाट्योत्सव की पहली संध्या में मुख्यातिथि रहे। शरद जोशी की ओर से लिखित तथा केहर सिंह ठाकुर द्वारा निर्देशित नाटक एक था गधा उर्फ अल्लादाद खां ने कलाकेंद्र में उपस्थित दर्शकों को हंसा कर लोट-पोट कर दिया।
नाटक की कहानी एक नवाब की है, जो अपनी वाहवाही के लिए किसी भी हद तक गुजर जाता है। एक बार उसे पता चलता है कि अल्लादाद नाम का कोई आदमी मर गया है। वह अपनी प्रशंसा पाने के लिए उसके जनाजे में शरीक होने की बात कहता है।
विज्ञापन

प्रशासन इसका लाइव टेलीकास्ट करने की तैयारी करता है। सब तैयारी होने के बाद पता चलता है कि एक धोबी का गधा मरा है, जिसका नाम अल्लादाद था। अब सारे सिस्टम में हड़कंप मच जाता है। अंतत: चुपचाप से एक शरीफ अल्लादाद खां को मार कर उसका जनाजा निकाला जाता है। नाटक में केहर सिंह सहित आरती ठाकुर, रेवत राम विक्की, जीवानंद, वेद प्रकाश, कल्पना गौतम आदि कलाकारों ने दर्शकों का मनोरंजन किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed