{"_id":"68052914c20bd4836d04ad62","slug":"the-work-of-expansion-of-sainj-newli-road-is-pending-since-one-month-kullu-news-c-89-1-ssml1015-145923-2025-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: एक महीने से लटका सैंज-न्यूली सड़क के विस्तारीकरण का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: एक महीने से लटका सैंज-न्यूली सड़क के विस्तारीकरण का काम
Sun, 20 Apr 2025 10:34 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sun, 20 Apr 2025 10:34 PM IST
विज्ञापन
पिछले साल बरसात में जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो गई थी सड़क
विस्तारीकरण न होने से पहाड़ी से भूस्खलन, सड़क धंसने का खतरा
संवाद न्यूज एजेंसी
न्यूली/सैंज (कुल्लू)। जिले की सैंज घाटी के ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने वाली सैंज-न्यूली सड़क का विस्तारीकरण किया जाना है, लेकिन विस्तारीकरण का कार्य पिछले एक माह से ठप पड़ा है।
ऐसे में घाटी की छह से सात पंचायतों के हजारों ग्रामीणों और किसानों-बागवानों को चिंता सताने लगी है। पिछली बरसात में बाढ़ के कारण सड़क जगह-जगह क्षतिग्रस्त हुई थी। इस साल भी बरसात से पहले विस्तारीकरण का काम पूरा न होने की वजह से पहाड़ी से भूस्खलन और सड़क के धंसने का खतरा बना हुआ है।
ग्रामीण आलम चंद, मोहर सिंह, निमत राम, अशोक कुमार, मोहित पालसरा और अनुभव ने कहा कि सैंज-न्यूली सड़क के विस्तारीकरण का काम न तो सही तरीके से किया जा रहा और न ही इसे समय पर पूरा करने में लोक निर्माण विभाग दिलचस्पी दिखा रहा है। उन्होंने कहा कि जगह-जगह कटिंग की गई है, जिससे बरसात के दिनों में भूस्खलन होने का खतरा है। इसके अलावा जिन स्थानों पर डंगे लगने हैं। वहां भी डंगे नहीं लगाए जा रहे हैं, जिससे सड़क धंस सकती है। उन्होंने विभाग से सड़क के विस्तारीकरण का कार्य बरसात से पूर्व पूरा करने की मांग की है।
विज्ञापन
उधर, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता ने चमन ठाकुर ने कहा कि ठेकेदार को समय पर काम पूरा करने के निर्देश जारी कर दिए जाएंगे।
--