फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The wheels stopped due to the strike, the attendants kept wandering for the ambulance.

Kullu News: हड़ताल से थमे पहिये, एंबुलेंस के लिए भटकते रहे तीमारदार

Sat, 14 Feb 2026 11:01 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 14 Feb 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
The wheels stopped due to the strike, the attendants kept wandering for the ambulance.
जिला मुख्यालय कुल्लू में हड़ताल पर बैठे 102 और 108 एंबुलेंस के कर्मचारी। -संवाद
मजबूरन टैक्सियों का सहारा लेकर पहुंचे घर, झेलनी पड़ी आर्थिक परेशानी
विज्ञापन

जिले में मांगों को लेकर हड़ताल पर रहे 108 और 102 एंबुलेंस के कर्मचारी
सरकारी कर्मियों ने दीं सेवाएं, लोग बोले- जानकारी न होने से नहीं ले पाए लाभ
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले में 108 और 102 एंबुलेंस के कर्मी हड़ताल पर हैं। ऐसे में मरीजों और तीमारदारों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। तीमारदारों को एंबुलेंस के लिए एक से दूसरे स्थान पर भटकना पड़ रहा है।
जब कोई विकल्प नहीं बच रहा है तो उन्हें मजबूरन टैक्सियों का सहारा लेना पड़ रहा है। इससे उन्हें आर्थिक परेशानी भी झेलनी पड़ रही है।
दिन : शनिवार, समय : सुबह 11 बजे, स्थान : मेला मैदान कुल्लू। हड़ताल के चलते 108 एंबुलेंस और 102 एंबुलेंस कर्मियों ने अपनी सेवाएं बंद रखीं। सभी कर्मचारी जिला मुख्यालय में स्थित उपायुक्त कार्यालय के साथ लगते मेला मैदान में एकत्रित हुए और हड़ताल को जारी रखा। 12:45 बजे प्रसव के बाद महिला मरीज को वापस घर ले जाना था लेकिन तीमारदारों ने ट्राॅमा सेंटर के बाहर खड़ी 102 एंबुलेंस के लिए पायलट से संपर्क करना चाहा। काफी ढूंढने के बाद पता चला कि पायलट हड़ताल पर हैं। सरकारी चालक एंबुलेंस को ले जाएंगे लेकिन सरकारी चालक कौन है और कैसे उसे तलाश करें। इस दुविधा के बीच तीमारदारों ने टैक्सी का सहारा लेना उचित समझा। बहरहाल, कर्मियों के हड़ताल पर जाने से कुल्लू में एंबुलेंस के पहिये शाम तक थमे रहे। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग के चालकों ने एंबुलेंस का स्टेयरिंग थामा लेकिन मरीजों के तीमारदार एंबुलेंस चालक ढूंढते रह गए।
विज्ञापन

तीमारदार अशोक, मोहित, सुनिता, आशा, बिमला ने कहा कि उन्हें मरीजों को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस की आवश्यकता पड़ी लेकिन सूचना मिली की कर्मी हड़ताल पर हैं। इस वजह से मरीज को घर से अस्पताल लाने के लिए टैक्सी करनी पड़ी। उन्होंने कहा कि सरकारी चालक एंबुलेंस सेवा में रहेंगे, इसकी जानकारी नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रणजीत ठाकुर ने कहा कि मरीजों की सुविधा के लिए पांचों चिकित्सा खंडों में सरकारी चालकाें को 102 और 108 एंबुलेंस में आपातकालीन सेवाएं देने के निर्देश जारी किए गए हैं।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed