फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The way of selling apples has started changing, orchards are being bid on the basis of crates

Kullu News: बदलने लगा सेब बेचने का तरीका, क्रेट के हिसाब से लग रही बगीचों की बोली

Mon, 21 Jul 2025 10:03 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 21 Jul 2025 10:03 PM IST
विज्ञापन
The way of selling apples has started changing, orchards are being bid on the basis of crates
पहले बगीचे खुली बोली या पेटी के हिसाब से व्यापारियों को बेचते थे कुल्लू के बागवान
विज्ञापन

पेटी की जगह क्रेट में सेब बेचने से बागवानों की हो रही है 300 से 500 रुपये की बचत

रोशन ठाकुर

कुल्लू। हिमाचल में सेब बेचने का तरीका बदलने लगा है। बागवान अब पेटी के बजाय क्रेट में सेब बेचना पसंद कर रहे हैं। क्रेट में सेब बेचने से बागवान को करीब 300 से 500 रुपये की बचत हो रही है।
ठेकेदारों को बागवान क्रेट के हिसाब से ही सेब बेच रहे हैं। पिछले तीन से चार साल से बागवान क्रेट में ही सेब बेचने को तवज्जो दे रहे हैं। जिले की सभी सब्जी मंडियों में बेचने के लिए सेब क्रेट में लाया जाता है लेकिन अब बागवान बगीचों की बोली भी क्रेट के हिसाब से ही लगा रहे हैं। पहले बागवान बगीचे खुली बोली या पेटी के हिसाब से व्यापारियों को बेचते थे। सेब कार्टन के साथ भरान और ढुलान महंगा होने से इसमें बागवानों को नुकसान उठाना पड़ रहा था। अब बागवान क्रेट में सेब बेचकर नुकसान को कम कर रहे हैं।
विज्ञापन

बागवान बेली राम, किशोरी लाल, टेक सिंह और रंजीत राठौर ने कहा कि अब सेब को क्रेट में बेचना फायदे का सौदा है। क्रेट में सेब बेचना पेटियों के मुकाबले आसान है। समय की भी बचत होती है। सेब व्यापारी प्रेम शर्मा और संतोष कुमार ने कहा कि बागवान सेब बगीचों को पेटी (बाक्स) के हिसाब से सेब नहीं बेचना चाहता है। वह व्यापारियों को क्रेट के हिसाब सेब की खरीद करने को कहता है। मंडियों में बागवान सेब को क्रेट में अधिक मात्रा में लेकर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--

मंडियों में लगा दी ग्रेडिंग मशीन
सेब को पेटी में भरने के लिए अब मंडियों में ही ग्रेडिंग मशीनों को लगाया जा रहा है। व्यापारी मंडियों में अपने तरीके से सेब को ग्रेडिंग कर पैकिंग की जा रही है। भुंतर सब्जी मंडी में जल्द ही डेढ़ करोड़ की लागत से सेब ग्रेडिंग मशीन स्थापित की जा रही है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed