फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The upper caste society came out on the road in protest against the caste-based reservation

कुल्लू में जातिगत आरक्षण के विरोध में सड़कों पर उतरे

Tue, 07 Sep 2021 10:29 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 10:29 PM IST
विज्ञापन
The upper caste society came out on the road in protest against the caste-based reservation
कुल्लू में सवर्ण आयोग के गठन के लिए रैली निकालते सामान्य वर्ग संयुक्त मंच के सदस्य। - फोटो : Kullu
कुल्लू। जातिगत आरक्षण के विरोध में कुल्लू जिले में सवर्ण समाज के लोगों ने आवाज बुलंद कर दी है। इसी कड़ी में मंगलवार को सामान्य वर्ग संयुक्त मंच के बैनर तले कुल्लू में सैकड़ों लोगों ने धरना प्रदर्शन कर जातिगत आरक्षण का विरोध जताया।
विज्ञापन

इस दौरान रामशिला से लेकर ढालपुर में उपायुुक्त कार्यालय तक रैली निकाली गई। इस दौरान जातिगत आरक्षण को खत्म करने और एसटी/एससी एक्ट को हटाने की पुरजोर मांग की गई। वहीं, हिमाचल प्रदेश में सवर्ण आयोग से मांग की गई। प्रदेश में सवर्ण आयोग के गठन के संबंध में उपायुक्त के माध्यम से प्रदेश के राज्यपाल को एक ज्ञापन भी प्रेषित किया गया।
विज्ञापन

रैली को संबोधित करते हुए सामान्य वर्ग संयुक्त मंच के राज्य युवा प्रभारी जितेंद्र राजपूत ने कहा कि सामान्य वर्ग संयुक्त मंच की मांग जायज है। इसमें सवर्णों के न्याय पर मंथन होगा। हम किसी अन्य जाति, संगठन, संघ आदि के खिलाफ नहीं हैं। देश के अन्य राज्यों में भी सवर्ण आयोग का गठन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब से हिमाचल प्रदेश अस्तित्व में आया है। सवर्ण समाज राज्य का मुख्यमंत्री रहा है। फिर भी सवर्ण समाज की उपेक्षा की जा रही है। सवर्ण समाज राज्य की प्रगति में अग्रणी रहा है। सवर्ण समाज ने कई बार प्रदेश सरकार के समक्ष कई बार अपनी बात रखी गई, लेकिन अब तक सरकार की ओर से कोई जवाब नहीं आया है। उन्होंने कहा कि जो भी सवर्ण समाज के हित की बात करेगा, समाज उनके समर्थन में पूरी तरह से खड़ा होगा। वर्तमान में केंद्र और राज्य की सरकारी नौकरियों में सामान्य वर्ग की 50 प्रतिशत सीटों में औसतन 5 फीसदी ही नियुक्तियां हो पा रही हैं। बाकी सीटें आरक्षित वर्ग के हिस्से में जा रही हैं। सवर्ण समाज पर थोपे गए एससी/एसटी एक्ट को बदला जाए। इस दौरान पवन ठाकुर, यशवंत राणा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed