फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The tourist city of Manali is painted in the colours of patriotism

Kullu News: देशभक्ति के रंग में रंगी पर्यटन नगरी मनाली

Thu, 14 Aug 2025 12:23 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 14 Aug 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
The tourist city of Manali is painted in the colours of patriotism
मनाली के मॉल रोड़ पर तिरंगा यात्रा में भाग लेते भाजपा के कार्यकर्ता।-संवाद - फोटो : तिरंगा यात्रा निकालतीं छात्राएं।
मनाली। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य और भारतीय सेना के सम्मान में भाजपा ने मनाली में तिरंगा यात्रा निकाली। भाजपा मनाली मंडल की ओर से आयोजित इस यात्रा में पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर भी शामिल हुए। हाथ में तिरंगा उठाकर भाजपा कार्यकर्ताओं और आम लोग भारत माता की जय के उद्घोष के साथ आगे बढ़े। मालरोड समेत पूरा मनाली शहर देशभक्ति के रंग में रंग गया।
विज्ञापन

पूर्वाह्न लगभग 11:30 बजे भाजपा कार्यकर्ता रामबाग में एकत्रित हुए। सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हाथ में तिरंगा लेकर मालरोड से सिविल अस्पताल, गोंपा रोड, मिशन अस्पताल से होते हुए रामबाग तक यात्रा निकाली। इस दौरान भारत माता की जय, भारत में यदि रहना होगा वंदे मातरम कहना होगा, गुजरात हो या गुवाहाटी, अपना देश अपनी माटी... के नारों से मनाली का परिवेश भक्तिमय हो गया। कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत गीत गाकर समा बांधा। मनाली मंडल अध्यक्ष जोगिंद्र मेहरा ने बताया कि तिरंगा यात्रा के बाद वन विहार में पौधरोपण भी किया गया। सभी ने देवदार के लगभग 500 पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि देशभक्ति कि भावना जागृत करने में तिरंगा यात्रा महत्वपूर्ण है। इस दौरान भाजपा कि पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष धनेश्वरी ठाकुर, नगर परिषद के अध्यक्ष मनोज लारजे, शहरी भाजपा अध्यक्ष अजय अबरोल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed