फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The sound of the horns made the deity tremble

नरसिंगों की स्वरलहरियों से देवमय हुआ थरमाण

Sat, 17 Jul 2021 10:00 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 10:00 PM IST
विज्ञापन
The sound of the horns made the deity tremble
कुल्लू/खराहल। आराध्य देवता जुआणी महादेव दो दिवसीय थरमाण शानू उत्सव में देव परंपरा का निर्वहन करने के बाद शनिवार को ढोल की थाप पर अपने देवालय न्योली पहुंचे। थरमाण शानू (मेला) में देवता जुआणी महादेव शुक्रवार को ढोल, नगाड़ों और नरसिंगों की स्वरलहरियों के बीच सैकड़ों देवलुओं के साथ पहुंचे थे। यहां पर देव परंपरा के अनुसार देव नृत्य किया गया।
विज्ञापन

जुआणी महादेव का भव्य मिलन देवता थान के साथ हुआ। देवता की शनिवार को थरमाण निवासियों ने विशेष पूजा-अर्चना की। उसके पश्चात देवता ग्राहण के लिए रवाना हुए, जहां पर ठाकुर महाराज के मंदिर में भव्य मिलन हुआ। मंदिर में देवता के लिए देव भोज का आयोजन भी किया गया। शाम को देवता परिक्रमा करते हुए दोबारा थरमाण पहुंचे। यहां पर थान देवता के मंदिर के सौह में देव नृत्य ढोल की थाप किया। थान देवता के पुजारी गौतम भंडारी ने कहा कि जुआणी महादेव का भव्य स्वागत थान देवता के कारकून करते हैं। शाम को देवता अपने देवालय के लिए रवाना हुए। न्योली पहुंचकर देवता का भव्य स्वागत स्थानीय हारियानों ने किया। देवता के कारदार ओमप्रकाश महंत ने कहा कि सावन महीने की संक्रांति को देवता हर साल थरमाण शानू के लिए प्रस्थान करते हैं। उधर, माता दशमी वारदा काईस ने भी सावन माह में परिक्रमा की। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। माता के कारदार दोत राम ठाकुर ने कहा कि माता के दरबार में सैकड़ों श्रद्धालु नतमस्तक हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed