फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The Shravan Mela will commence with the procession of Lord Satyanarayan.

Kullu News: देव सत्य नारायण की शोभायात्रा के साथ शुरू होगा श्रावण मेला

Sun, 19 Jul 2026 11:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
The Shravan Mela will commence with the procession of Lord Satyanarayan.
कुल्लू। श्रावण माह में जिले में जगह-जगह मेलों का आयोजन किया जा रहा है। रघुपुरघाटी के फनौटी में देवता सत्य नारायण के सम्मान में श्रावण मेला (साते जाच) मनाया जाएगा।
विज्ञापन

तीन दिन तक चलने वाले पारंपरिक मेले का शुभारंभ 22 जुलाई को किया जाएगा। 24 जुलाई तक आयोजित होने वाले मेले के लिए कमेटी सहित जुहड, दपांदा, झाकडूपानी, दांधार, बनाला, धार और फनौटी गांवों के लोगों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। साते जाच का शुभारंभ देवता सत्य नारायण की भव्य शोभायात्रा के साथ होगा। दोपहर बाद देवता का रथ ढोल-नगाड़ों, नरसिंगों, करनाल और स्वरलहरियों की धुन पर मेला स्थल के लिए निकलेगा।
विज्ञापन

मंडी जिले के जंजैहली के देवता भरमक्ष भलवाड भी शामिल हो रहे हैं। मेले में देवनृत्य के साथ घाटी के विभिन्न गांवों के महिला मंडलों की महानाटी होगी। इसमें महिलाएं पारंपरिक परिधान धाठू और पट्टू में भाग लेंगी। फनौटी पंचायत के उपप्रधान धर्म सिंह, वार्ड सदस्य किशोरी लाल, दुनी, उगम राम ठाकुर, कुमार सिंह ने कहा कि देवता सत्य नारायण का साते जाच मेला मनाया जा रहा है। लोगों के मनोरंजन के लिए महिलाओं की नाटी, रस्साकशी, कुर्सी दौड़ और कपड़ा गेंद प्रतियोगिताएं हाेंगी। इस दौरान लोग देवता के दर्शन कर सुख-शांति का भी आशीर्वाद लेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed