फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The roof of the primary school Mangalore in Banjar raised

बंजार में प्राथमिक स्कूल मंगलौर की उड़ी छत

Mon, 16 May 2022 10:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
The roof of the primary school Mangalore in Banjar raised
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुल्लू। जिला कुल्लू में तेज अंधड़ ने तबाही मचाई। कई जगहों पर बादल जमकर बरसे। जिला मुख्यालय के साथ लगती बिजली महादेव की पहाड़ी में थर्कू-शांगरूठाणा गांव के बीच बिजली गिरी। इसमें कोई नुकसान नहीं हुआ है, जबकि कुछ देर के लिए लोग सहम गए। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो गया है।

अंधड़ से बंजार के प्राथमिक स्कल मंगलौर की छत उड़ गई है। बंजार-गुशैणी मार्ग पर शाईरोपा के पास पेड़ सड़क पर गिरा। इससे यातायात कुछ देर के लिए थम गया। लोक निर्माण विभाग की मशीनरी व लोगों की मदद से पेड़ को कड़ी मशक्कत के बाद सड़क से हटाया है। अंधड़ ने बंजार मेले में घूमने आए लोगों का मजा किरकिरा किया। कुल्लू शहर में सोमवार शाम को अंधड़ के साथ हल्की बारिश हुई है, जबकि बंजार में अंधड़ कुछ देर के लिए चलता रहा। इससे लोगों का मजा किरकिरा हुआ। अंधड़ से प्राथमिक पाठशाला मंगलौर स्कूल भवन की छत उड़ गई। गनीमत रही कि स्कूल में छुट्टी के चलते कोई भी विद्यार्थी या अध्यापक वहां पर नहीं था। ऐसे में बड़ा हादसा हो सकता था। इससे काफी नुकसान हुआ है। इसके अलावा अंधड़ से किसानों की फसलों को नुकसान हुआ है। उधर, लोक निर्माण विभाग बंजार के अधिशासी अभियंता चमन ठाकुर ने बताया कि अंधड़ से सड़क पर पेड़ गिरने की सूचना मिली है। सड़क को मशीन के जरिये बहाल कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed