फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The road was not built, the patient was taken to the hospital on a horse.

Kullu News: नहीं बनी सड़क, मरीज को घोड़े पर बैठाकर अस्पताल पहुंचाया

Fri, 14 Jun 2024 11:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
The road was not built, the patient was taken to the hospital on a horse.
सैंज घाटी के अतिदुर्गम गांव मरोड़ से घोड़े पर उपचार के लिए मरीज को ले जाते हुए।
न्यूली (कुल्लू)। सैंज घाटी के अति दुर्गम गांव मरौड़ तक सड़क सुविधा न होना ग्रामीणों के लिए आफत तक बन गया है। मरीजों को कुर्सी पर उठाकर या घोड़े पर बैठाकर 18 किलोमीटर दूर स्थित निहारनी तक पहुंचाना पड़ता है। वहां से मरीज को अस्पताल तक पहुंचाया जाता है। शुक्रवार को मरौड़ गांव के 70 वर्षीय बुजुर्ग सेसराम को बीमारी की हालत में घोड़े पर बैठाकर उपचार के लिए लाना पड़ा। निहारनी से मरीज को वाहन की मदद से सैंज ले जाया गया।
विज्ञापन

ग्रामीण प्रकाश चंद, गोपाल, हीराचंद, डोले राम और जीतराम ने कहा कि बुजुर्ग सेसराम काफी दिन से बीमार थे। घोड़े की व्यवस्था न होने के कारण मरीज को निहारनी तक लाना मुश्किल भरा हो गया। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को गांव में देव कारज था। इसके लिए घोड़ों पर सामान लाया गया था। वापसी में मरीज को भी घोड़े पर बैठाकर निहारनी तक लाया गया। कहा कि प्रशासन और सरकार से कई बार सड़क निर्माण की मांग की गई, लेकिन धरातल पर इस दिशा में काम नहीं हो पाया है। उधर, शाक्टी की वार्ड सदस्य निर्मला देवी ने कहा कि ग्रामीणों की सुविधा के लिए दुर्गम गांवों शाक्टी और मरौड़ में स्वास्थ्य उपकेंद्र होना चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed