फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The people of Ujhi Valley united to protect their rights.

Kullu News: अपने हक बचाने के लिए एकजुट हुए ऊझी घाटी के लोग

Sun, 19 Apr 2026 10:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
The people of Ujhi Valley united to protect their rights.
मनाली के रोहतांग में रोपवे बना रही कंपनी के अ​धिकारियों से मिलते ऑल एडवेंचर एसोसिएशन का प्रतिनि
मनाली। कोठी से रोहतांग के लिए बन रहे रोपवे को लेकर ऊझी घाटी के लोग हक-हकूकों की सुरक्षा के लिए एकजुट हो गए हैं। इस उद्देश्य से ऑल एडवेंचर एसोसिएशन का गठन किया गया है। यह एसोसिएशन मनाली आने वाले पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के साथ-साथ स्थानीय लोगों के अधिकारों की रक्षा का कार्य भी करेगी। नई कार्यकारिणी ने रोपवे कंपनी के कार्यालय जाकर अपनी मांगें रखीं और उनसे बातचीत की।
विज्ञापन

नई एसोसिएशन में कीर्ति कृष्ण को अध्यक्ष, भूमि ठाकुर को चेयरमैन, विक्रम ठाकुर को उपाध्यक्ष, रमेश ठाकुर को महासचिव, कमलेश ठाकुर को कोषाध्यक्ष तथा गोकल चंद को सह सचिव चुना गया है। इसके अलावा स्नो स्कूटर एसोसिएशन से भूमि चंद, रूप लाल, नरेश ठाकुर और सोम देव, ईटीवी एसोसिएशन से जय राम, बिट्टू ठाकुर और आशु ठाकुर, जिप लाइन से घनश्याम, जितेंद्र ठाकुर और हेम राज तथा फोटोग्राफर यूनियन से छपे राम, तीर्थ राम और दौलत राम को सदस्य बनाया गया है।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त पलचान पंचायत के समिति सदस्य और सभी एसोसिएशनों के पदाधिकारी भी इस कार्यकारिणी के सदस्य होंगे। कीर्ति ने बताया कि यह एसोसिएशन क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को सुव्यवस्थित रूप से संचालित करने के लिए पलचान पंचायत के लोगों की ओर से गठित की गई है। मनाली आने वाले पर्यटकों को बेहतर से बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जाएगा। एसोसिएशन रोपवे का स्वागत करती है, लेकिन स्थानीय लोगों के हक-हकूक से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। रोहतांग क्षेत्र में स्थानीय लोगों के रोजगार को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। इस संबंध में कंपनी के शीर्ष अधिकारियों से जल्द समय लेकर बातचीत की जाएगी और एसोसिएशन के सदस्य शीघ्र ही प्रबंधन से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed