फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The Old Students Association is also upset with the closure of the science faculty in Udaipur school

Kullu News: उदयपुर स्कूल में विज्ञान संकाय बंद करने से ओल्ड स्टूडेंट्स एसोसिएशन भी खफा

Thu, 13 Mar 2025 10:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 13 Mar 2025 10:39 PM IST
विज्ञापन
The Old Students Association is also upset with the closure of the science faculty in Udaipur school
कहा - विज्ञान का युग में सरकार द्वारा इस तरह का निर्णय लेना अनुचित
विज्ञापन

अमेरिका और इटली में नौकरी कर रहे घाटी के पूर्व छात्र भी जुड़े ऑनलाइन

संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय उदयपुर में विज्ञान संकाय बंद करने के विरोध में ओल्ड स्टूडेंट्स एसोसिएशन ने ऑनलाइन बैठक की। इसमें विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े कई पूर्व छात्र एवं सम्मानित नागरिक शामिल हुए।
ग्रामीण युवा संगठन की पहल पर विज्ञान संकाय की आवश्यकता पर जोर देते हुए इसी स्कूल से पढ़कर निकले साल 1990 के 10वीं बैच के पूर्व छात्र और न्यूयॉर्क में व्यवसायी तेजिंन दोरजे ने कहा कि आज का युग विज्ञान का युग है। सरकार का इस तरह का निर्णय लेना अनुचित है। याद दिलाया कि 90 के दशक में विज्ञान संकाय न होने से लाहौल के छात्रों को कुल्लू जाना पड़ता था। आज सरकार की प्राथमिकता शिक्षा होनी चाहिए। इटली स्थित एक बहुराष्ट्रीय कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी इंजीनियर चत्तर सिंह ने कहा कि उदयपुर स्कूल में विज्ञान संकाय शुरू होने के बाद से छात्रों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ी थी। मध्य प्रदेश की एक शीर्ष विश्वविद्यालय में भौतिकी के प्रोफेसर और उदयपुर स्कूल के पूर्व छात्र राजीव ने भी इस फैसले की आलोचना की है।
विज्ञापन

--
ग्रामीणों और शिक्षाविदों की प्रतिक्रिया
तिंदी गांव निवासी और दिल्ली बिजली विभाग बीएसईएस यमुना पावर लिमिटेड (बीवाईपीएल) में असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट के पद पर कार्यरत इंजीनियर सोम दत्त शर्मा ने कहा कि सरकारी स्कूलों में विज्ञान संकाय आने के बाद ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों में विज्ञान के प्रति रुझान बढ़ा था। सरकार का यह निर्णय बच्चों के भविष्य के साथ अन्याय है। वरिष्ठ शिक्षाविद डॉ. राम भगत शर्मा ने कहा कि किसी भी स्कूल में विज्ञान संकाय बंद नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
ऑनलाइन जुड़े कई पूर्व विद्यार्थी
ग्रामीण युवा संगठन के अध्यक्ष एडवोकेट सुदर्शन ठाकुर ने कहा कि ऑनलाइन बैठक में देश-विदेश से 200 से अधिक उदयपुर हाई स्कूल से पढ़े पूर्व छात्र शामिल हुए। इन्होंने एक स्वर में विज्ञान संकाय को जारी रखने की मांग की। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस मुद्दे को सरकार तक पहुंचाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed