फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The month of June brought a boom in the tourism business

Kullu News: पर्यटन कारोबार में बूम लेकर आया जून का महीना

Wed, 18 Jun 2025 10:31 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 18 Jun 2025 10:31 PM IST
विज्ञापन
The month of June brought a boom in the tourism business
होटलों की ऑक्यूपेंसी 90 फीसदी तक पहुंची, मनाली से रोहतांग तक पर्यटकों का मेला
विज्ञापन

दिन भर मेहमानों से गुलजार हो रहे पर्यटन स्थल, शाम को बढ़ रही मालरोड की रौनक
पर्यटन कारोबार को संजीवनी, मनु की नगरी में रोजाना आ रहे तीन हजार से ज्यादा वाहन
संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली। पर्यटन नगरी मनाली में मई की मायूसी के बाद जून ने पर्यटन कारोबारियों को राहत प्रदान की है। जून में मनाली का समर सीजन बूम पर आ गया है। होटलों की ऑक्यूपेंसी 80 से 90 फीसदी तक पहुंच गई है।
मनाली और लाहौल से लेकर रोहतांग तक पर्यटकों का मेला लग गया है। दिनभर रोहतांग, बारालाचा, सोलंगनाला, हिडिंबा मंदिर आदि स्थानों में रौनक है तो शाम होते ही मालरोड पर्यटकों से गुलजार हो रहा है। मैदानी इलाकों में पड़ रही भयंकर गर्मी ने मनाली के पर्यटन कारोबार को संजीवनी दे दी है। जून में मनाली पर्यटकों से गुलजार है। रोजाना 3,000 से अधिक पर्यटक वाहन मनाली आ रहे हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पर्यटन कारोबार के लिहाज से इस साल मई महीना फीका रहा। पर्यटकों की संख्या नहीं बढ़ने से मई में ऑफ सीजन जैसे हालात रहे, लेकिन अब जून में पर्यटन कारोबारियों ने राहत की सांस ली है। पर्यटकों की संख्या में दोगुना उछाल आ गया है। होम स्टे और ग्रामीण इलाकों में बने छोटे होटल भी 50 प्रतिशत तक बुक चल रहे हैं। फेडरेशन ऑफ होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष गजेंद्र ठाकुर, होटलियर एसोसिएशन के निवर्तमान उपाध्यक्ष रोशन ठाकुर ने कहा कि बड़े होटल कहीं पर पैक हैं तो कही 90 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी चल रही है। वीकेंड में भीड़ और बढ़ रही है। मौसम साफ रहा तो जुलाई के पहले पखवाड़े तक पर्यटकों की भीड़ जुटेगी। हिमाचल पर्यटन विकास निगम के उप महाप्रबंधक बीएस ओक्टा ने कहा कि मनाली में रौनक बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
कब कितने वाहन आए
मनाली आने वाले पर्यटक वाहनों का आंकड़ा 3,000 के आसपास चल रहा है, जबकि मई में यह आंकड़ा 2000 से आगे नहीं बढ़ पाया। 13 जून को 3825, 14 को 4057, 15 को 3308, 16 को 2955 पर्यटक वाहन मनाली में दाखिल हुए। इसके अलावा 150 से अधिक वोल्वो बसें भी रोज आ रही हैं। अनुमान है कि एक दिन में मनाली में दस से 15,000 पर्यटक आ रहे हैं।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed