फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The heart was taken away by Kudi Gujarat... but the audience danced.

Kullu News: दिल ले गई कुड़ी गुजरात दी...पर झूमे दर्शक

Fri, 18 Oct 2024 11:08 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
The heart was taken away by Kudi Gujarat... but the audience danced.
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा की छठी सांस्कृतिक संध्या में कुमार साहिल और बॉम्बे वाई किंग्स ने दर्शकों को खूब नचाया। कुमार साहिल ने नीरू चालदी घूमदी, एक मुंडा पंजाबी पर धमाल मचाया।
विज्ञापन

इसके बाद ...उड़े जब जब जुल्फे तेरी, दमादम मस्त कलंदर, लंदन ठुमकदा, खाइके पान बनारस वाला, तुझे लागे न नजरिया, याद आ रहा है तेरा प्यार, इश्क तेरा तड़पावे, जट यमला पगला दीवाना आदि गीतों से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। जब उन्होंने दिल ले गई कुड़ी गुजरात दी... गीत गाया तो पंडाल में बैठे दर्शक भी झूमने लगे।
विज्ञापन


रमेश ठाकुर ने एक हसीना थी से कार्यक्रम की शुरुआत की। रमेश ठाकुर ने दिल्ला संगे नई खेलणा आदि गीत गाए। इसके बाद बॉम्बे वाई किंग्स के कलाकारों ने लालचंद प्रार्थी कलाकेंद्र में आयोजित सांस्कृतिक संध्या में समां बांधा। कलाकारों ने अपनी बेहतरीन प्रस्तृति से दशकों को खूब झुमाया। छठी सांस्कृतिक संध्या में मुख्यातिथि प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीपीएस एवं दशहरा उत्सव समिति के अध्यक्ष सुंदर सिंह ठाकुर, उपायुक्त एवं समिति की उपाध्यक्ष तोरुल एस रवीश ने उनका कुल्लवी परंपरा के अनुसार स्वागत किया और स्मृति चिह्न भेंट किया। वहीं, इससे पहले मिश्रित अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक प्रदर्शन (आईसीसीआर) के कलाकारों ने भी अपनी मनमोहक प्रस्तुति दी। इससे पहले शुकवार को शाम 06:00 बजे शुरू हुई सांस्कृतिक संध्या का आगाज पुलिस बैंड की प्रस्तुति से हुआ। इसके बाद हिमाचल और स्थानीय कलाकारों में बालकृष्ण, ओम प्रकाश, हरीश, नरेंद्र मेहता, सागर, युवराज, रवि, वरिंद्र, नीतिन, नरेश, हरीदत्त, किशन वर्मा, रंजना और अर्जून गोपाल, हेमंत, अभिज्ञ बैंड, फ्यूजन डांस ग्रुप ने अपनी प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed