फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The excitement overcame the traffic jam, vehicles kept moving forward as soon as the whistle blew.

Kullu News: जाम पर भारी पड़ा जोश, सीटी बजते ही आगे बढ़ते रहे वाहन

Wed, 31 Dec 2025 10:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 31 Dec 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
The excitement overcame the traffic jam, vehicles kept moving forward as soon as the whistle blew.
वर्ष के आखिरी दिन मनाली में वाहनों से भरीं सड़कें, भयंकर जाम की स्थिति नहीं बनी
विज्ञापन

नववर्ष का जश्न मनाने के लिए मनाली पहुंचे हैं हजारों की संख्या में पर्यटक
किसी वाहन चालक को नहीं करने दिया ओवरटेक, बारी-बारी आगे भेजीं गाड़ियां

संवाद न्यूज एजेंसी

मनाली। वर्ष के आखिरी दिन बुधवार को पर्यटन नगरी मनाली में सुबह से पर्यटकों के वाहनों से सड़कें भरी हुई दिखाई दीं। नववर्ष का जश्न मनाने के लिए मनाली में पर्यटकों का सैलाब उमड़ने से यातायात दबाव भी बढ़ गया।
बुधवार को मनाली में सुबह और शाम के समय जाम की स्थिति रही। हालांकि दोपहर के समय यातायात व्यवस्थित रहा। यातायात नियंत्रण में तैनात जवानों की सीटी बजती रही और वाहन आगे बढ़ते रहे। हालांकि दिन के समय में वाहनों का दबाव बढ़ने से वाहनों की रफ्तार जरूर कम हुई लेकिन भयंकर जाम जैसी स्थिति नहीं बनी। ऐसे में दिनभर नववर्ष का जश्न मनाने के लिए मनाली में हजारों पर्यटक पहुंचे हैं। मौसम खराब होने के बाद बर्फबारी की उम्मीद में बुधवार को पर्यटक रोहतांग, शिंकुला और लाहौल घाटी की तरफ निकले। इससे सुबह के समय क्षेत्र में जगह जगह जाम की स्थिति बन गई। दोपहर 12 बजे के बाद सड़कों पर यातायात व्यवस्थित हो गया। शाम को अटल टनल में बर्फबारी शुरू होने से पर्यटकों को वापस मनाली भेजा गया। एक साथ मनाली की ओर वाहन आने से फिर जाम लग गया। नेहरुकुंड से मनाली तक जगह-जगह वाहनों की लंबी लाइन लग गईं। फोरलेन पुल से भूतनाथ, हिडिंबा मंदिर, अलेउ की ओर भी वाहन रेंगते रहे। रांगड़ी में सिमसा चौक के समीप भी जाम लग गया। सुखद यह रहा कि पुलिस जवानों ने मुस्तैदी दिखाते हुए यातायात नियंत्रण में अहम भूमिका निभाई। किसी वाहन चालक को ओवरटेक नहीं करने दिया गया। बारी-बारी वाहनों को छोड़ने से व्यवस्था बनी रही। हिडिंबा मंदिर मार्ग पर भी सड़क के किनारे वाहन खड़े करने वालों के चालान किए गए। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि जगह-जगह पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं। यातायात को व्यवस्थित करने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


--150 से अधिक जवान किए तैनात
पुलिस प्रशासन ने मनाली में क्रिसमस, नववर्ष और विंटर कार्निवल तक अतिरिक्त जवान तैनात किए हैं। पुलिस की दो अतिरिक्त रिजर्व और लगभग 100 होमगार्ड जवान मोर्चा संभाले हुए हैं। यातायात नियंत्रण के लिए मनाली को आठ सेक्टर में बांटा गया है। हर सेक्टर में एक बीट प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा जगह-जगह जवान तैनात किए गए हैं। तमाम व्यवस्था की डीएसपी खुद निगरानी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed