फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The enthusiasm of businessmen to buy liquor units has cooled down

Kullu News: शराब यूनिट खरीदने के लिए ठंडा दिखा कारोबारियों का जोश

Mon, 24 Mar 2025 10:19 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 24 Mar 2025 10:19 PM IST
विज्ञापन
The enthusiasm of businessmen to buy liquor units has cooled down
बहुउदेशीय भवन में कुल्लू और लाहौल-स्पीति के शराब ठेकों की बोली में भाग लेने के आए कारोबारी। संव
कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिले के शराब ठेकों के लिए दूसरी बार भी नहीं लगी बोली
विज्ञापन

20 मार्च को भी नहीं बिके थे शराब ठेके, अब नीलामी के लिए तय होगी नई तारीख

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला कुल्लू और लाहौल-स्पीति के शराब ठेकों की नीलामी के लिए सोमवार को बहुउदेश्यीय भवन के हॉल में नीलामी हुई।नीलामी प्रक्रिया पीठासीन अधिकारी अतिरिक्त उपायुक्त अश्वनी कुमार की अध्यक्षता में हुई।
सोमवार को भी शराब यूनिटों की नीलामी नहीं हो पाई। कारोबारियों में शराब यूनिट खरीदने को लेकर जोश ठंडा नजर आया। ऐसे में अब नीलामी प्रक्रिया के लिए जल्द ही नई तारीख तय की जाएगी।
विज्ञापन

इससे पहले 20 मार्च को भी शराब ठेकों की नीलामी हुई थी, लेकिन नीलामी की प्रक्रिया में कई यूनिटों के लिए कारोबारियों ने बोली नहीं लगाई थी। ऐसे में बोली के लिए 24 मार्च का दिन रखा गया था। सुबह 10:00 बजे से कारोबारियों का नीलामी में पहुंचना शुरू हो गया था। सोमवार को शाम तक नीलामी की प्रक्रिया चलती रही। नीलामी में सबसे पहले विभाग की जिस यूनिट की नीलामी की जानी थी, उसके लिए आवेदन मांगे गए। आवेदन करने के लिए पीठासीन अधिकारी की अनुमति के अनुसार समय दिया गया। बावजूद इसके कई यूनिट से कारोबारियों ने बोली नहीं लगाई। कारोबारियों में शराब यूनिट खरीदने को लेकर जोश ठंडा नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौर रहे कि पिछले साल शराब की यूनिटों से सरकार को 173 करोड़ की कमाई हुई थी। इस बार 12 कराेड़ बढ़कर 23 यूनिटोंं का आरक्षित मूल्य 185 करोड़ रखा गया है। आबकारी उप आयुक्त राजस्व मनोज डोगरा ने कहा कि शराब ठेकों के लिए नीलामी की गई है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed