फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The dream of building a house has become expensive

Kullu News: महंगा हो गया आशियाना बनाने का सपना

Fri, 17 Jan 2025 10:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 17 Jan 2025 10:46 PM IST
विज्ञापन
The dream of building a house has become expensive
सीमेंट कंपनियों ने दो महीने के भीतर दूसरी बार बढ़ा दिए हैं सीमेंट के दाम
विज्ञापन

लोग बोले - मकान बनाने में हो रही परेशानी, बजट भी ज्यादा हो रहा खर्च
पूर्व मंत्री गोविंद बोले- सरकार का खजाना खाली, आंखें मूंदकर दे रही अनुमति
संवाद न्यूज एजेंसी
खराहल (कुल्लू)। हिमाचल में अब आशियाना भवन बनाने का सपना महंगा हो गया है। सीमेंट कंपनियों ने दो महीने के भीतर दो बार सीमेंट के दाम बढ़ा दिए हैं। इससे लोगों को आशियाना बनाना महंगा पड़ रहा है।
भवन निर्माण की तमाम सामग्री के रेट आसमान छू रहे हैं। बजरी-रेत के दाम भी पहले ही काफी ज्यादा बढ़ गए हैं। अब सीमेंट कंपनियों ने पांच रुपये प्रति बैग दाम बढ़ा दिए हैं। कुल्लू में सीमेंट बैग का रेट अब 465 रुपये हो गया है। आपदा के समय कई लोगों मकान ढह गए हैं। जिले में पिछले दो माह में कई घर और गांव आग की चपेट में आने से जलकर राख हो गए हैं। इसमें बंजार का तांदी गांव भी शामिल है। ऐसे में इन लोगों के मकान बनाने में और राशि खर्च पड़ेगी।
विज्ञापन

बार-बार दाम बढ़ने से लोगों में भी काफी चिंतित और निराश हैं। घाटी वासी देवराज नेगी, प्रताप पठानिया, महेश शर्मा, चमन ठाकुर और अरुण ठाकुर ने कहा कि बार-बार सीमेंट के दाम बढ़ने से लोगों को मकान निर्माण में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बजट भी अधिक खर्च हो रहा है। पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार का खजाना खाली है। सीमेंट के दाम बढ़ा दिए हैं। डिपुओं में राशन नहीं है। बिजली और पानी का बिल भी सरकार जनता पर थोप रही है। सरकार के पास कर्मचारियों को वेतन देने के लिए भी पैसा नहीं है। उन्होेंने कहा कि सीमेंट कंपनियों ने दो महीने के भीतर दो बार सीमेंट के दाम बढ़ा दिए है। सरकार आंखें मूंदकर दाम बढ़ाने की अनुमति दे रही है। इससे पता चलता है सरकार प्रदेश की जनता की कितनी हितैषी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
सीमेंट के बार बार दाम बढने से भवन निर्माण में लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। भवन निर्माण का बजट भी और अधिक बढ़ रहा है, जिससे परेशानी हो रही है। - शुभम चौहान


--

दो महीने के भीतर दो बार सीमेंट की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। कंपनियों की मनमानी पर सरकार कोई अंकुश नहीं लगा रही है। ऐसे में लोगों को अपने आशियाने बनानें में खासी दिक्कतें पेश आ रही हैं। - अनिश ठाकुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed