{"_id":"62c71e89c18ab16219010d42","slug":"the-danger-of-corona-is-not-averted-yet-vaccination-is-the-only-protective-shield-kullu-news-sml414522797","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला स्वास्थ्य अभियान: कोरोना का खतरा टला नहीं, टीका है सुरक्षा कवच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला स्वास्थ्य अभियान: कोरोना का खतरा टला नहीं, टीका है सुरक्षा कवच
Fri, 08 Jul 2022 12:29 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Published by: शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 12:29 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला अभियान स्वास्थ्य
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना संक्रमण का खतरा अभी टला नहीं है। रोजाना संक्रमण के मामलों में दोबारा बढ़ोतरी हो रही है। इस खतरे को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। कुल्लू जिले को कोरोना मुक्त बनाने के लिए सभी को टीकाकरण करने के लिए आगे आकर अपनी जिम्मेवारी का निर्वहन करना चाहिए। कोरोना से बचाव का एक मात्र उपाय टीकाकरण है।
ऐसा न करने पर अपने साथ दूसरों की जान भी खतरे में पड़ सकती है। यह अपील चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेश चंद, प्रधान कृष्ण देव, लोक कलाकार ठाकुर दास राठी और बिजली बोर्ड से सेवानिवृत्त अधीक्षण अभिंयता एवं समाजसेवी एचएस वर्मा ने लोगों से की।
उन्होंने अमर उजाला की ओर से चलाए गए स्वास्थ्य अभियान की सराहना की। उन्होंने कहा कि जिन विद्यार्थियों, युवाओं और लोगों ने अब तक कोरोना की पहली और दूसरी डोज नहीं लगवाई है, वे सभी स्वास्थ्य केंद्रों में आकर डोज लगवाएं। बुजुर्ग भी अपनी जिम्मेवारी को निभाते हुए बूस्टर डोज लगवाएं। बता दें कि कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिले में कोरोना संक्रमण दोबारा धीरे-धीरे अपना पांव पसारने लगा है। इसकी चपेट में कई विद्यार्थी और लोग आए हैं। अब संक्रमण से बचने के लिए टीकाकरण जरूरी है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य केंद्रों में आकर टीका लगवाएं लोग
क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेश चंद ने कहा कि कोरोना संक्रमण के मामलों में दोबारा बढ़ोतरी हो रही है। इसके बचाव का उपाय एक मात्र टीकाकरण है। उन्होंने कहा कि लोग टीकाकरण करने में आगे नहीं आ रहे हैं। ऐसा कर वे दूसरों की जान में खतरे में डाल रहे हैं।
40,000 लोगों का टीकाकरण किया
क्षेत्रीय अस्पताल में बतौर स्टाफ नर्स अपनी सेवाएं दे रहीं तनवी ने बताया कि पिछले डेढ़ साल से कोविड वैक्सीनेशन में काम कर रही हैं। अब तक लगभग 40,000 लोगों को टीका लगाया है। उन्होंने कहा कि जिले को दोबारा कोरोना मुक्त करने के लिए लोगों को टीका लगवाना जरूरी है।
टीका है कोरोना का सुरक्षा कवच
पलाहच पंचायत के प्रधान कृष्ण देव ने कहा कि टीका कोरोना से बचने का सुरक्षा कवच है। देश को कोरोना मुक्त करने के लिए सभी को टीकाकरण के लिए आगे आना चाहिए। तभी कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के खतरे को दूर किया जा सकता है।
टीकाकरण में लोग नहीं दिखा रुचि
समाजसेवी एचएच वर्मा ने कहा कि कोरोना के मामले कम होने के बाद लोग टीकाकरण अभियान में रुचि नहीं दिखा रहे हैं, जिससे खतरा बढ़ रहा है। वहीं, उन्होंने कहा कि हर बच्चे को कोरोना का टीका लगाना जरूरी है। क्योंकि जब बच्चे सुरक्षित होंगे तभी देश का भविष्य सुरक्षित होगा।
अभी नहीं टला कोरोना का खतरा
हिमाचली कलाकार ठाकुर दास राठी ने कहा कोरोना का खतरा अभी नहीं टला है। सभी से आग्रह है कि जिन्होंने पहली डोज लगवाई है, वे दूसरी डोज लगवाएं। बुजुर्गों को भी बूस्टर डोज लगानी चाहिए। अगर हम टीका नहीं लगाते हैं तो अपने साथ दूसरों की जान भी खतरे में डाल रहे हैं।