फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The charm of Peepal Jatar fair will fade away

Kullu News: फीकी रहेगी पीपल जातर मेले की रौनक

Thu, 18 Apr 2024 05:31 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2024 05:31 PM IST
विज्ञापन
The charm of Peepal Jatar fair will fade away
ढालपुर में होने वाले मेले के लिए अब महज नौ दिन शेष, नहीं दिख रहीं तैयारियां
विज्ञापन

एक महीना सजती है ढालपुर में अस्थायी मार्केट
संवाद न्यूज एजेंसी

कुल्लू। लोकसभा चुनाव के बीच इस बार कुल्लू में मनाए जाने वाले राज्य स्तरीय पीपल जातर मेले की रौनक फीकी रह सकती है। 28 अप्रैल से मनाए जाने वाले पीपल जातर मेले के लिए अब महज नौ दिन शेष बचे हैं लेकिन लोकसभा चुनाव के चलते इस बार पीपल जातर मेले की तैयारियां नजर नहीं आ रही हैं।
जिला मुख्यालय स्थित ढालपुर में मनाए जाने वाले पीपल जातर मेले को मिनी दशहरा के तौर पर देखा जाता है। ढालपुर के मेला मैदान में करीब एक महीने तक अस्थायी मार्केट सजती है। इसमें कुल्लू जिला, लाहौल-स्पीति और अन्य क्षेत्रों के लोग खरीदारी करते हैं। इतना ही नहीं पीपल जातर मेले में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब आदि के व्यापारी आते हैं।
विज्ञापन


ढालपुर के मेला मैदान में डोम लगने के साथ ही झूले और अन्य मार्केट सजती है। अभी तक पीपल जातर मेले में क्या खास रहेगा, इसको लेकर रुख स्पष्ट नहीं है। लोकसभा चुनाव के चलते नगर परिषद भी अभी तक खामोश ही नजर आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर परिषद कुल्लू ही पीपल जातर मेले का आयोजन करती है। तीन दिन तक मनाए जाने वाले उत्सव का आगाज स्थानीय देवता गौहरी के आगमन के साथ होता है। 28 से लेकर 30 अप्रैल तक कुल्लू के लालचंद प्रार्थी कलाकेंद्र में सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन भी होता है। इसमें स्थानीय और अन्य कलाकारों की ओर से प्रस्तुतियां दी जाती हैं।

इस संबंध में नगर परिषद कुल्लू के ईओ अनुभव शर्मा ने कहा कि मेले को लेकर चुनाव आयोग से अनुमति मांगी गई है, जो अभी नहीं मिली है। अनुमति मिलने के बाद ही सभी प्रक्रियाएं शुरू कर दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed