फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The car of tourists from Delhi overturned on Bharthidhar road.

Kullu News: भरठीधार सड़क पर पलटी दिल्ली के पर्यटकों की गाड़ी

Fri, 30 Jan 2026 10:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 30 Jan 2026 10:30 PM IST
विज्ञापन
The car of tourists from Delhi overturned on Bharthidhar road.
पर्यटकों के होटल पहुंचने के बाद हुआ हादसा, कोई हताहत नहीं
विज्ञापन

आठ से दस घंटे तक बंद रहा जिभी-गाड़ागुशैणी मार्ग

संवाद न्यूज एजेंसी
बंजार (कुल्लू)। सड़कों पर ब्लैक आईस जमने से पर्यटकों और आम लोगों के लिए सफर जोखिम भरा हो गया है। जिले में जगह-जगह बर्फ जमने से हादसे हो रहे हैं। ऐसा ही मामला जिभी के साथ सटे भरठीधार के पास हुआ।

दिल्ली नंबर की एक गाड़ी जिभी-गाड़ागुशैणी सड़क पर बीचोंबीच पलट गई। गनीमत रही इसमें किसी को चोट नहीं आई है। बताया जा रहा है कि घटना वीरवार रात को करीब 12 बजे हुई है। हादसा इस समय हुआ जब पर्यटक गाड़ी से उतरकर अपने होटल पहुंच गए थे। गाड़ी शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे तक सड़क पर पलटी रही। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और गाड़ी नंबर के आधार पर लोगों को ट्रेस किया। इसके बाद गाड़ी को सड़क से हटाया गया और करीब दस घंटे बाद जिभी-गाड़ागुशैणी मार्ग बहाल हुआ। जिभी वैली टूरिज्म डेवलपमेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष किशन चौहान ने कहा कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। सभी पर्यटक सुरक्षित हैं। उन्होंने घाटी आ रहे पर्यटकों से सड़क पर बर्फ जमने से सावधानी बरतने की अपील की है। उधर, एक महिला पर्यटक ने सोझा पहुंचने पर सैलानियों ने स्काॅरपियो में सफर न करने की अपील की है। सोशल मीडिया में जानकारी देते हुए महिला ने बताया कि भारी बर्फबारी होने से यहां मात्र जिमनी चलती है। स्कॉरपियो में सोझा के लिए 500 रुपये प्रति सवारी ली जा रही है लेकिन एक किलोमीटर चलने के बाद गाड़ी बर्फ में फंस रही है। उन्होंने सोझा की सुंदरता की भी सराहना की है। महिला का वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed