फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The bomb disposal squad searched every inch of the place, the borders were sealed, entry was being granted only after checking

Kullu News: बम निरोधक दस्ते ने खंगाला चप्पा-चप्पा, सीमाएं सील, जांच के बाद मिल रही एंट्री

Sat, 03 May 2025 10:22 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 03 May 2025 10:22 PM IST
विज्ञापन
The bomb disposal squad searched every inch of the place, the borders were sealed, entry was being granted only after checking
कुल्लू जिला में बम उड़ाने की आई मेल के बाद तलाशी अ​भियान में जुटा बम निरोधक दस्ता।-संवाद
बम धमाके की धमकी के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क, चाक-चौबंद की सुरक्षा
विज्ञापन

पीपल जातर मेले में संदिग्धों पर नजर रखने के लिए जगह-जगह लगाए सीसीटीवी
हवाई अड्डा, अटल टनल, एसएसबी, आईटीबीपी और बिजली प्रोजेक्टों की सुरक्षा बढ़ाई
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले में ई-मेल से मिली बम धमाके की धमकी के बाद सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। जिले की सीमाएं सील कर दी गई हैं। जांच के बाद ही वाहनों को प्रवेश दिया जा रहा है।
केंद्रीय और राज्य की सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। शनिवार को पीपल जातर मेले में पुलिस के बम निरोधक दस्ते के साथ डॉग स्क्वायड की टीम ने डोम के साथ दशहरा मैदान, मालरोड ढालपुर और प्रदर्शनी मैदान की दुकानों के साथ चप्पे-चप्पे को खंगाला। मेला स्थल में जगह-जगह सीसीटीवी लगाए गए हैं, जिससे संदिग्धों पर नजर रखी जा सके। साथ ही जिला प्रशासन और पुलिस विभाग में बैठकों का दौर जारी रहा। टनल रोहतांग तक पुलिस ने गश्त के साथ नाकाबंदी शुरू कर दी है। बाहरी राज्यों से कुल्लू आ रहे सभी तरह के वाहनों की जांच की जा रही है। भुंतर हवाई अड्डे के साथ अटल टनल रोहतांग, एसएसबी, आईटीबीपी और बिजली प्रोजेक्टों सहित सभी बड़े संस्थानों की सुरक्षा बढ़ाई गई है। एहतियात के तौर पर जिले के प्रमुख संस्थानों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। लुहरी, बजौरा और लारजी से लेकर अटल टनल रोहतांग तक पुलिस ने गश्त के साथ नाकाबंदी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

--
जिले की सीमाएं सील कर दी गई हैं। नाकाबंदी कर वाहनों की पूरी तलाशी के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है। जिलावासी शांति बनाए रखें। किसी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। डाॅ. कार्तिकेयन, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

--
ई-मेल में दिया 24 घंटे का समय बीता
ई-मेल मेल से मिली बम धमाके की धमकी में 24 घंटे का समय दिया गया था। यह समय निकल चुका है, मगर पुलिस विभाग और सुरक्षा एजेंसियां किसी तरह का जोखिम नहीं लेना चाहती हैं।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed