{"_id":"684f023206dbedb233033bf0","slug":"the-birds-hunger-strike-gave-the-message-of-saving-the-forest-kullu-news-c-89-1-ssml1015-149968-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: चिड़ियों का अनशन ने दिया जंगल बचाने का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: चिड़ियों का अनशन ने दिया जंगल बचाने का संदेश
Sun, 15 Jun 2025 11:07 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sun, 15 Jun 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू के देवसदन में नाटक का मंचन करते बाल कलाकार।-संवाद
देवसदन में आयोजित बाल नाट्योत्सव में विद्यार्थियों ने किया नाटकों का मंचन
सीरत बदलो, सूरत बदल जाएगी नाटक से लाचार प्रजातंत्र पर किया कुठाराघात
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला मुख्यालय स्थित देवसदन में बाल नाट्योत्सव का आयोजन हुआ। इसमें सरकारी विद्यालयों विद्यार्थियों ने सात नाटकों का मंचन किया। यह नाटक भी सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों ने ही तैयार किए थे।
नाटक के माध्यम से 120 विद्यार्थियों ने भ्रष्टाचार, लाचार प्रजातंत्र और नशे जैसी कुरीतियों पर कुठाराघात किया। हालांकि, बाल नाट्योत्सव का आगाज राजकीय प्राथमिक विद्यालय शमशी के नाटक शेर का शिकार से हुआ। दूसरा नाटक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गांधीनगर के विद्यार्थियों ने चिड़ियों का अनशन नाटक प्रस्तुत किया। इस नाटक से विद्यार्थियों ने पर्यावरण और जंगल बचाने का संदेश दिया। तीसरा नाटक एक्टिव मोनाल कल्चरल एसोसिएशन के बाल कालाकारों ने पैसों का पेड़ प्रस्तुत किया। चौथा नाटक बोलता गधा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र विद्यालय ढालपुर के छात्रों ने प्रस्तुत किया। पांचवां नाटक सोने की चिड़िया राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मौहल के विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किया। छठा नाटक मानवीय संवेदनाओं से भरपूर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भुंतर के विद्यार्थियों ने स्वार्थी दानव प्रस्तुत किया। नाटक में दिखाया गया है कि कैसे एक दानव भी जब लोभ मोह और स्वार्थ त्याग देता है, तो मोक्ष प्राप्त करता है।
नाट्योत्सव का अंतिम नाटक सीरत बदलो, सूरत बदल जाएगी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या विद्यालय सुल्तानपुर की छात्राओं ने प्रस्तुत किया। इस नाटक के माध्यम से छात्राओं ने वर्तमान परिदृश्य को उजागर किया। छात्राओं ने सधे अभिनय से दिखाया कि सोशल मीडिया में हर कोई सेल्फी अपलोड कर बड़े-बड़े दावो करता है और समाज हित के कार्यों को दर्शाता है, लेकिन धरातल पर स्थिति कुछ ओर ही दर्शाती है। छात्राओं ने लाचार प्रजातंत्र पर कुठाराघात किया।
विज्ञापन
--