फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   ..The audience danced to the song 'Jise Dekh Mera Dil Dhadke'

Kullu News: ..जिसे देख मेरा दिल धड़के गीत पर खूब झूमे दर्शक

Wed, 18 Jun 2025 10:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 18 Jun 2025 10:30 PM IST
विज्ञापन
..The audience danced to the song 'Jise Dekh Mera Dil Dhadke'
दीपक जंदेवा और सोहन सागर के नाम रही संध्या
विज्ञापन

शाड़ी जाच मेले की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में नप अध्यक्ष थे मुख्यातिथि
संवाद न्यूज एजेंसी
भुंतर (कुल्लू)। जिला स्तरीय शाड़ी जाच मेले की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में कलाकारों ने खूब धमाल मचाया और दर्शकों को नचाया। इस सांस्कृतिक संध्या में मुख्यातिथि नगर परिषद कुल्लू के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण महंत थे।

भुंतर मेले की तीसरी संध्या में स्टार कलाकार दीपक जंदेवा के नाम रही। उन्होंने देव स्तुति से कार्यक्रम शुरू किया और उसके बाद ...जवानी फिर ना आए, ...ले जाए जाने कहां हवाएं, ...ए मेरा दिल प्यार का दीवाना फिल्मी गीतों के अलावा ...उतामीये तेरे लगा दांदे रा चावा , ..बुधुआ मामा पहाड़ी, ...तेरे जैसा यार कहां, इश्क तेरे आदि फिल्मी गाने गाकर दर्शकों को खूब नचाया। इसके अलावा गायक सोहन सागर ने ...कपड़े धोया छम छम, ...आने से उसके ए बहार गाने गाकर दर्शकों को नचाया। इससे पहले मुख्य अतिथि का मेला आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने स्वागत किया। उन्हें कुल्लवी टोपी, मफलर और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने आयोजकों को मेले के सफल आयोजन के लिए बधाई दी। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद लिया। इस मौके पर मेला समिति के चेयरमैन पवन कुमार, नगर पंचायत भुंतर की प्रधान रविंद्रा डोगरा, उप प्रधान अजय किशोर, पार्षद दिनेश शर्मा भी मौजूद रहे।--
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed