फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The audience danced a lot on Roz Bhalde Photo Tera Zoom Keriye.

Kullu News: रोज भालदे फोटो तेरा जूम केरिये पर खूब झूमे दर्शक

Mon, 06 Jan 2025 10:05 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 06 Jan 2025 10:05 PM IST
विज्ञापन
The audience danced a lot on Roz Bhalde Photo Tera Zoom Keriye.
नाटी किंग ठाकुर दास राठी के नाम रही अंतिम संध्या
विज्ञापन

सेस राम आजाद, सोहन सागर ने भी बटोरीं तालियां

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। नगर परिषद कुल्लू की ओर से पहली बार आयोजित कुल्लू महोत्सव की सातवीं और अंतिम संध्या नाटी किंग ठाकुर दास राठी के नाम रही। राठी ने एक से बढ़कर गीत गाकर दर्शकों को खूब नचाया।
ठाकुर दास राठी ने ..हो बांकी चंद्रा,..हवा लागी चंडीगड़ा री, ..शालू रे क्वाटरा, ..आई को यू से लव हो गया, ...यारो प्यार व्यार ना केरे प्यारा न मिली जांदा धोखा, मेरी श्रीदेविये कोखे चली तू, ..रोज भालदे फोटो तेरा जूम केरिये आदि गीत गाए।
विज्ञापन

लोक गायक सेस राम आजाद, सोहन सागर ने भी दमदार प्रस्तुतियोें से दर्शकों की तालियां बटोरीं। इससे पहले सांस्कृतिक संध्या की शुरूआत भुवनेश्वरी महिला मंडल खलाड़ा की कुल्लवी नाटी से हुई। कुल्लवी पेश कर महिलाओं ने कुल्लवी संस्कृति की झलक पेश की। समृद्धि ने नृत्य पेश किया। पायल, अजय ठाकुर, आरती ठाकुर, भूषण देव, बलदेव कुमार, राज कुल्लवी ने भी बेहतरीन प्रस्तुतियां दीं। भुंतर के गुंजन शर्मा, नंदकला, राज हिमाचली ने भी अपनी मुधर आवाज में गीतों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। शाइना ठाकुर, क्षितिज शर्मा ने भी अपनी आवाज का जादू बिखेरा। साई स्टार कुल्लू के बच्चों ने भी नाटी पर प्रस्तुति दी। पहाड़ी होप ग्रुप ने नृत्य पर प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हास्य कलाकार और लोकगायक आईएस चांदनी और कृष्णा ठाकुर ने भी दमदार प्रस्तुतियां दी। अंतिम संध्या में कड़ाके की ठंड के बावजूद दर्शकों का जोश कम नहीं हुआ। इस दौरान नगर परिषद कुल्लू के उपाध्यक्ष चंदन प्रेमी, ईओ अनुभव शर्मा, एंकर श्याम सुंदर महंत आदि मौजूद रहे।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed