फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Temporary bridge built in Chengang on the verge of overflowing

Kullu News: बहने की कगार पर चेनगां में बना अस्थायी पुल

Fri, 24 May 2024 07:05 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2024 07:05 PM IST
विज्ञापन
Temporary bridge built in Chengang on the verge of overflowing
न्यूली (कुल्लू)। सैंज घाटी के दुर्गम गांवों शाक्टी, मरौड़ और शुगाड़ को जोड़ने वाला अस्थायी पुल बहने की कगार पर पहुंच गया है। घाटी में वीरवार रात हुई बारिश से न्यूली खड्ड का जलस्तर बढ़ गया है। इससे चेनगां में बने लकड़ी के अस्थायी पुल के ऊपर से पानी बहता रहा। साथ ही पुल के दोनों छोर जलस्तर बढ़ने से क्षतिग्रस्त हुए हैं।
विज्ञापन

न्यूली खड्ड पर चेनगां में ग्रामीणों ने मिलकर अस्थायी पुल का निर्माण किया था। जुलाई 2023 में प्राकृतिक आपदा में यहां बना पक्का पुल बह गया था। इसके बाद प्रशासन ने झूला पुल लगाया है, लेकिन ग्रामीणों को रोजमर्रा का सामान ले जाने के लिए घोड़ों का सहारा लेना पड़ता है। झूले से घोड़े न जाने के कारण ग्रामीणों ने अस्थायी पुल तैयार किया था।
विज्ञापन

वार्ड सदस्य शाक्टी निर्मला देवी ने कहा कि न्यूली खड्ड पर चेनगां में बना अस्थायी पुल जलस्तर बढ़ने से क्षतिग्रस्त हुआ है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को पुल न होने के कारण दोबारा दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने प्रशासन से पक्का पुल लगाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed