Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Techniques for the conservation of birch (bhojpatra) and juniper were outlined.

Kullu News: भोजपत्र और जूनिपर के संरक्षण की बताईं तकनीकें

Tue, 03 Nov 2026 03:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 03:26 PM IST
विज्ञापन
Techniques for the conservation of birch (bhojpatra) and juniper were outlined.
एचएफआरआई के सहयोग से केलांग में प्रशिक्षण कार्यक्रम किया आयोजित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में वन विभाग ने भोजपत्र और जूनिपर प्रजातियों के संरक्षण की पहल की है। इसके लिए वैज्ञानिक तकनीकें अपनाई जा रही हैं। मुख्यालय केलांग में हिमालयन फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट (एचएफआरआई) शिमला के सहयोग से एक प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ।

यह एक दिवसीय प्रशिक्षण मंगलवार को आयोजित किया गया। इसमें वन विभाग के फील्ड कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने इन प्रजातियों के संरक्षण और पौध तैयार करने की तकनीकी जानकारी हासिल की। एचएफआरआई के वैज्ञानिक पीतांबर सिंह नेगी ने प्रशिक्षण दिया। उन्होंने भोजपत्र और जूनिपर के पारिस्थितिक एवं पर्यावरणीय महत्व को समझाया। नेगी ने बताया कि उच्च हिमालयी क्षेत्रों में जैव विविधता और पर्यावरणीय संतुलन में इनकी अहम भूमिका है। वैज्ञानिक पीतांबर सिंह नेगी ने प्रतिभागियों को बीज संग्रहण, बीज उपचार और अंकुरण की तकनीकें समझाईं। कार्यक्रम के समापन पर एचएफआरआई ने सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र दिए। प्रतिभागियों ने इस प्रशिक्षण को उपयोगी बताया, जिससे संरक्षण प्रयासों को वैज्ञानिक आधार मिलेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed