फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Teachers were told about the registration of Eat Right School.

Kullu News: अध्यापकों को बताया ईट राइट स्कूल का पंजीकरण

Mon, 09 Mar 2026 11:05 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Teachers were told about the registration of Eat Right School.
केलांग (लाहौल-स्पीति)। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण ने सोमवार को क्षेत्रीय अस्पताल केलांग में ईट राइट स्कूल पंजीकरण के लिए जागरूकता शिविर लगाया। शिविर में लाहौल क्षेत्र के पांच स्कूलों राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय उदयपुर, शकोली, त्रिलोकनाथ, जहालमा और गौशाल के अध्यापकों ने भाग लिया।
विज्ञापन

इस दौरान राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत युवाओं में स्वस्थ खानपान की आदतों को विकसित करने के उद्देश्य से स्कूलों को ईट राइट स्कूल कार्यक्रम से जोड़ने और पंजीकरण प्रक्रिया के बारे में बताया। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण के सहायक आयुक्त अनिल शर्मा ने बताया कि एफएसएसएआई की ईट राइट स्कूल योजना का उद्देश्य स्कूली बच्चों में खाद्य सुरक्षा, पोषण और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी रोशन लाल ने कहा कि यह पहल प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण (पीएम पोषण) योजना जैसे कार्यक्रमों के साथ समन्वय स्थापित कर स्कूलों के समग्र वातावरण को बेहतर बनाने में सहायक हो सकती है। वहीं, उप शिक्षा निदेशक रमेश लाल ने कहा कि एफएसएसएआई का प्रयास है कि अधिक से अधिक विद्यालय इस अभियान से जुड़ें और प्रमाणन प्राप्त करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed