फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   teacher committed suicide by writing suicide note

कुल्लू: शिक्षक ने सुसाइड नोट लिख कर आत्महत्या की

Sun, 19 Feb 2023 11:17 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sun, 19 Feb 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
teacher committed suicide by writing suicide note
केलांग/उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। मिडिल स्कूल में आउटसोर्स पर सेवाएं देने वाले एक कंप्यूटर शिक्षक ने चंद्रभागा नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। कंप्यूटर शिक्षक पांगी के पुर्थी मिडिल स्कूल में तैनात था।
विज्ञापन

आत्महत्या से पहले शिक्षक ने अपने किराये के कमरे में सुसाइड नोट छोड़ दिया था। इस पर लिखा था कि मैं अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रहा हूं। मेरे मरने के बाद मेरे परिजनों को तंग न किया जाए।
विज्ञापन

मृतक की पहचान नरेश कुमार पुत्र गणेश लाल, निवासी गांव चोखंग, डाकघर थिरोट, तहसील उदयपुर, जिला लाहौल-स्पीति के रूप में हुई है। 9 फरवरी के बाद जब परिजनों का नरेश से कोई संपर्क नहीं हुआ तो वे उसकी तलाश के लिए पांगी पहुंचे लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चला। दो दिन बाद परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद सर्च ऑपरेशन में शनिवार को घटनास्थल से महज कुछ दूरी पर स्थित रेई ढांक के समीप चंद्रभागा नदी से उसका शव बरामद किया। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। थाना प्रभारी अशोक कुमार राणा ने मृतक के कमरे से एक सुसाइड नोट बरामद किया है। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं। विधायक रवि ठाकुर ने भी मृतक के परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed