फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Taxi operator are in angy mood

टैक्सी ऑपरेटर करेंगे चुनाव का बहिष्कार

Mon, 30 Nov 2015 10:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मनाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मनाली Updated Mon, 30 Nov 2015 10:15 PM IST
विज्ञापन
Taxi operator are in angy mood

ऊझी घाटी के चुनाव बहिष्कार को लेकर हिमांचल टैक्सी अॅापरेटर यूनियन भी ऊझी घाटी के लोगों के समर्थन में उतर गई है। एनजीटी के समक्ष सरकार द्वारा सही तरीके से पक्ष न रखे जाने के कारण ऊझी घाटी के लोगों को रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।

विज्ञापन


रोहतांग में एनजीटी की ओर से हर प्रकार की पर्यटन गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाने के कारण आज ऊझी घाटी के नौ गांवों के लगभग एक हजार परिवारों की रोजी रोटी छिन गई है। नौ गांवों के लोगों का कहना है कि सरकार सही प्रकार से एनजीटी में स्थानीय लोगों का पक्ष नहीं रख रही है। इसके चलते लोगों को रोजी-रोटी की समस्या खड़ी हो गई है। टैक्सी यूनियन के महासचिव मकर ध्वज शर्मा ने बताया कि सोमवार को टैक्सी यूनियन की बैठक में निर्णय लिया गया है कि हिमांचल टैक्सी ऑपरेटर के सभी सदस्य पंचायत चुनावों का बहिष्कार करेंगे। उन्होंने बताया कि यही नहीं, वह गांव-गांव जाकर लोगों को बताएंगे कि सरकार एनजीटी में स्थानीय लोगों का पक्ष सही तरीके से नहीं रख रही है, जिस कारण आज मनाली के पर्यटन व्यवसाय को भारी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन


लोगों को रोजी-रोटी के भी लाले पड़ गए हैं। मनाली से नग्गर और कटराईं तक किसी न किसी तरीके से पर्यटन से जुड़े लोगों को इसका नुकसान उठाना पड़ रहा है जो, भविष्य के लिए ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि टैक्सी ऑपरेटर पंचायत चुनावों में भाग नहीं लेंगे तथा अन्य लोगों को भी चुनाव में भाग न लेने के लिए प्रेरित करेंगे। उल्लेखनीय है कि पिछले पांच महीनों से रोहतांग पर पर्यटन गतिविधियों पूरी तरह से बंद हैं, जिसके चलते मनाली के पर्यटन व्यवसायियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे हजारों लोग बेरोजगार हो गए हैं। वहीं, दूसरी ओर विधायक गोविंद सिंह ठाकुर और कुल्लू विधानसभा क्षेत्र के विधायक महेश्वर सिंह ने भी इस बार धर्मशाला में विधानसभा के दौरान एनजीटी का मुद्दा जोरशोर से उठाने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed