फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Tax evasion in Volvo buses: 25 cases registered in a week, Rs 1.43 lakh fine collected

Kullu News: वोल्वो बसों में टैक्स चोरी का खेल, एक हफ्ते में 25 मामले दर्ज, 1.43 लाख जुर्माना वसूला

Mon, 16 Feb 2026 10:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 16 Feb 2026 10:35 PM IST
विज्ञापन
Tax evasion in Volvo buses: 25 cases registered in a week, Rs 1.43 lakh fine collected
जीएसटी विभाग कुल्लू ने विशेष अभियान चलाकर पकड़े टैक्स चोरी के मामले
विज्ञापन

कारोबारियों ने दिल्ली, चंडीगढ़ और लुधियाना से आए सामान पर की थी कर चोरी
बिना बिल वोल्वो बसों में लाई जा रहीं गारमेंटस, हार्डवेयर और इलेक्ट्रानिक वस्तुएं
गौरीशंकर
कुल्लू। वोल्वो बसें अब सिर्फ यात्रियों के लिए नहीं, बल्कि कर चोरी का नया रास्ता बन गई हैं। जीएसटी विभाग ने हाल ही में एक विशेष अभियान में बसों और बाजारों की जांच के दौरान कई ऐसे मामले पकड़े जिनमें दिल्ली, चंडीगढ़ और लुधियाना से आए सामान पर कर चोरी की गई थी।
रेडिमेड गारमेंट्स, हार्डवेयर और इलेक्ट्रॉनिक सामान वोल्वो की डिक्की में छिपाकर लाया जा रहा था। एक सप्ताह में 25 मामले दर्ज हुए और कुल 1,43,200 रुपये का जुर्माना लगाया गया। संडे मार्केट में भी ऐसे 5 लोगों पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) विभाग ने ऐसे कारोबारियों पर शिकंजा कस दिया है। विभाग के कुल्लू स्थित अधिकारियों की टीम ने एक सप्ताह के भीतर वोल्वो बसों की चेकिंग के दौरान ऐसे मामले पाए हैं जिनमें कर चोरी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी है कि कारोबारी जीएसटी और अन्य वस्तु कर से बचने के लिए वोल्वो बसों की डिक्की में भरकर दिल्ली, चंडीगढ़, लुधियाना आदि शहरों से इस तरह का बिना कर दिए चोरी-छिपे सामान कुल्लू और मनाली पहुंचा रहे हैं।
विभाग ने विशेष अभियान चलाकर वोल्वो बसों की जांच की तो रेडिमेड गारमेंट, हार्डवेयर वस्तुएं और इलेक्ट्रानिक सामान बरामद किया गया। इसमें कुछ बिना बिल, बाउचर और कुछ के बिलों में वस्तुओं को 500 रुपये की जगह सौ रुपये ही आंका पाया गया। कुछ में डेस्टिनेशन को लेकर भी उल्लंघन पाया गया। इस कार्रवाई के दौरान अधिकतर सामान वोल्वो बसों में पाया गया है। इससे यह स्पष्ट है कि कारोबारी कर चोरी कर सामान को कुल्लू मनाली पहुंचाने में वोल्वो बसों का इस्तेमाल कर रहे हैं।
--
संडे मार्केट में भी कार्रवाई, 20,000 रुपये जुर्माना वसूला
वस्तु एवं सेवा कर विभाग कुल्लू की टीम ने रविवार को मालरोड ढालपुर में लगने वाली संडे मार्केट में भी कार्रवाई की। हालांकि पुराने कपड़ों पर किसी तरह का कर नहीं है लेकिन इसके बहाने कुछ लोग टैक्स चोरी कर लाए सामान को बेचने का काम कर रहे थे। ऐसे 5 लोगों पर विभाग ने कार्रवाई कर 20,000 रुपये जुर्माना वसूला है।

--
विभाग ने एक सप्ताह के भीतर वोल्वो बसों और अन्य वाहनों में कर चोरी तक लाए जा रहे सामान की चेकिंग की। इसके चलते इस दौरान 25 मामले सामने आए हैं। विभाग ने इन पर 1 लाख 43 हजार 200 रुपये का जुर्माना लगाया है।
- जगदीश सैणी, सहायक उपायुक्त, वस्तु एवं सेवाकर (जीएसटी) कुल्लू
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed