फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Take strict action against open garbage dumping: DC

खुले में कूड़ा फेंकने पर करें सख्ती : डीसी

Thu, 23 Apr 2026 10:37 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 10:37 PM IST
विज्ञापन
Take strict action against open garbage dumping: DC
कुल्लू। रांगड़ी में लीगेसी वेस्ट के रिसाव को नियंत्रित करने के लिए समुचित कदम उठाए जाएं। साथ ही कंपोस्टिंग सुविधा विकसित करने की योजना को तेजी से अमल में लाया जाए और दुर्गंध के प्रभाव को कम करने के लिए परिसर में मियाबा सहित सुगंधित पौधों का रोपण किया जाए। यह निर्देश उपायुक्त कुल्लू अनुराग चंद्र शर्मा ने दिए। वीरवार को पर्यावरण कानूनों के प्रवर्तन की समीक्षा और राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण (एनजीटी) के आदेशों की अनुपालना के तहत जिला पर्यावरण योजना की प्रगति को लेकर बैठक आयोजित की गई।
विज्ञापन

उपायुक्त ने नगर परिषद कुल्लू के अधिकारियों को निर्देश दिए कि पिरड़ी में लीगेसी वेस्ट के प्रसंस्करण के लिए कचरे की मात्रा और घनत्व का पुनर्मूल्यांकन कर प्रस्ताव शहरी विकास निदेशक को टेंडर स्वीकृति के लिए भेजा जाए।
विज्ञापन

बैठक में कांडीधार, धाऊगी सहित अन्य क्षेत्रों में एमआरएफ (मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी) साइटों की स्थिति और प्रगति की भी समीक्षा की गई। सभी शहरी निकायों और बीडीओ को प्रत्येक साइट की आर्थिक व्यवहार्यता और संचालन लागत का अध्ययन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए, ताकि आगामी प्रक्रिया को प्रभावी ढंग से लागू किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त ने स्रोत स्तर पर ही कचरे के पृथक्करण को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही उन स्थानों पर विशेष ध्यान देने को कहा, जहां लोग खुले में कूड़ा फेंकते हैं। ग्राम पंचायतों को इस संबंध में नियम बनाने और उल्लंघन करने वालों के चालान करने के लिए भी प्रेरित करने को कहा गया, ताकि खुले में कूड़ा फेंकने की प्रवृत्ति पर रोक लग सके।

इसके अलावा, इलेक्ट्रॉनिक कचरा एकत्र करने के लिए सभी नगर पंचायतों में एक-एक दिन निर्धारित करने और लोगों को इसके प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए गए। सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर सख्ती से प्रतिबंध लागू करने और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चालान करने को भी कहा गया। बैठक में अतिरिक्त जिला उपायुक्त अश्वनी कुमार, उपमंडल अधिकारी कुल्लू निशांत ठाकुर, उपमंडल अधिकारी मनाली गुंजीत चीमा और राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी सुनील शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed