फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Swing dealer reached Dhalpur

Kullu News: ढालपुर पहुंचे झूला लगाने के कारोबारी

Sun, 29 Sep 2024 11:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
Swing dealer reached Dhalpur
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव की तैयारियां जहां प्रशासन ने तेज कर दी हैं, वहीं बाहरी जिलों से अब प्लॉट खरीदने वाले व्यापारियों ने कुल्लू में दस्तक देना शुरू कर दिया है। झूलों के लिए प्लॉट खरीदने के बाद 12 दिन पहले ही झूलों का सामान कुल्लू के ढालपुर मैदान में पहुंच गया है।
विज्ञापन

झूलों के अधिकतर व्यापारी नगरोटा से हैं जबकि कुछ अन्य राज्यों से भी हैं। अब इन व्यापारियों की ओरसे ढालपुर के खेल मैदान में झूलों को सजाया जाएगा। दशहरा उत्सव के दौरान खेल मैदान के एक तरफ झूलों की मार्केट रहती है। यहां पर दशहरे के दौरान और दशहरे के बाद काफी भीड़ रहती है। कुल्लू दशहरा में आने वाले व्यापारियों को इस बार कारोबार बेहतर रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन

घाटीवासी वेद राम, सोमदेव वर्मा, अमन और शेर सिंह ने कहा कि लोग दशहरे के दौरान देवी-देवताओं के दर्शन करने आते हैं। वहीं झूलों का भी अपने परिवार और दोस्तों के साथ आनंद लेते हैं। खासकर बच्चों में इसका काफी उत्साह रहता है। उन्होंने कहा कि कुल्लू का दशहरा उत्सव इस बार 13 अक्तूबर से शुरू हो रहा है। दशहरा उत्सव कमेटी के अध्यक्ष एवं सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि दशहरा को धूमधाम से मनाया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed