फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Surmu wrestler became the winner by defeating Naresh

Kullu News: नरेश को हराकर सुरमू पहलवान बने विजेता

Thu, 09 May 2024 11:25 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
Surmu wrestler became the winner by defeating Naresh
भुंतर (कुल्लू)। कलैहली छिंज कमेटी की ओर से भुंतर के समीप कलैहली में कुश्ती का आयोजन किया गया। इसमें दमकल विभाग से सेवानिवृत्त एवं तेली समाज के अध्यक्ष ज्ञान चंद ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कुश्ती के आयोजन के लिए छिंज कमेटी को 21,000 रुपये की राशि भी दी। दंगल में नेपाल के लक्की थापा की कुश्ती आकर्षक का केंद्र रही।
विज्ञापन

महिला पहलवानों की कुश्ती ने भी सबका मनोरंजन किया। कुश्ती में सभी पहलवानों ने अपना दमखम दिखाया। पुरुष वर्ग में फाइनल मुकाबला सुरमु पहलवान होशियारपुर और नरेश पहलवान रोहतक, हरियाणा के बीच हुआ। इसमें सुरमू पहलवान ने नरेश को पछाड़ कर कुश्ती जीती। रेफरी की भूमिका झावे राम पहलवान ने निभाई।
विज्ञापन

छिंज कमेटी कलैहली के प्रधान आत्मा राम ने कहा कि छिंज कमेटी दंगल करवाती है। इस तरह के आयोजन से युवाओं को नशे से दूर रहने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान छिंज कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बुध राम, उपप्रधान झावे राम, सचिव ज्ञान चंद, कैशियर मस्तराम आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed