{"_id":"60fc4cc88ebc3e5823712d14","slug":"supply-of-dirty-water-in-calvary-kullu-news-sml377923233","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलवारी में हो रही गंदे पानी की सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलवारी में हो रही गंदे पानी की सप्लाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुशैणी (कुल्लू)। बरसात के बीच ग्राम पंचायत कलवारी के लोग मटमैला पानी पीने के लिए मजबूर हैं। पेयजल योजना के स्रोत पर पानी का स्टोरेज टैंक नहीं बनाया गया है। बारिश के बीच मिट्टी वाला पानी नलकों तक पहुंच रहा है।
पेयजल लाइन कई जगह पर टूटी-फूटी हुई है। विभाग ग्रामीणों की समस्या हल नहीं कर पाया है। पूर्व पंचायत समिति सदस्य चिरंजी लाल, ज्ञान चंद, खुशाल चंद, पुष्पेंद्र, संदीप और भीम सिंह ने कहा कि जहां खोड़ीगाड़-कलवारी पेयजल योजना का स्रोत है, वहां स्टोरेज टैंक न होने के कारण काम चलाऊ व्यवस्था की गई है। थोड़ी सी बारिश में पानी मटमैला हो रहा है, जिससे कलवारी, सुआलगा, मझली, भुहरा, झोउ आदि गांव के लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। गर्मियों के दौरान मटमैले पानी से कई बीमारियों के फैलने की भी आशंका है। ग्रामीणों के मुताबिक यहां पर पेयजल स्टोर का निर्माण होने से लोगों को गंदे पानी की समस्या से छुटकारा मिलेगा। उन्होंने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों से आग्रह किया है कि लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाया जाए। उधर, जल शक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता तरुण वर्मा ने कहा कि ग्राम पंचायत कलवारी के लिए सड़क निकाली जा रही है। इससे भूस्खलन के चलते पाइपें क्षतिग्रस्त हुई हैं। वहां और पाइपें लगाई जाएंगी। इसके साथ नुकसान के बारे में उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया गया है।