फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Students took part in wild animal census

Kullu News: वन्य प्राणी गणना में विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

Tue, 12 Nov 2024 03:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2024 03:49 PM IST
विज्ञापन
Students took part in wild animal census
सैंज (कुल्लू)। राजकीय महाविद्यालय सैंज के विद्यार्थियों ने ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क की ओर से आयोजित वन्य प्राणी गणना में सक्रिय रूप से हिस्सा लिया है। कस्तूरी मृग और ब्लू शीप जैसे दुर्लभ वन्य प्राणियों की गणना में महाविद्यालय के प्रो. सुरेश कुमार, प्रो. प्रदीप कुमार सहित 14 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

गणना अभियान के तहत विद्यार्थियों को चार समूहों में विभाजित किया गया था। उन्होंने जीव सेंक्चुरी, ढेल, बहल थाच और रक्त सर जैसे स्थानों में ब्लू शीप, कस्तूरी मृग, भूरा भालू आदि प्रजातियों की गणना की। इस कार्य में वन विभाग के वन संरक्षकों ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया और उन्हें विभिन्न प्रकार के पेड़-पौधों, वनस्पतियों, जड़ी-बूटियों और जीव-जंतुओं के बारे में जानकारी दी। यह कार्यक्रम पांच दिन तक चला। इसमें विद्यार्थियों ने प्रकृति और वन्य जीवों को निकट से समझने का अवसर प्राप्त किया। कॉलेज प्राचार्य डॉ. सुजाता ने कहा कि विद्यार्थियों को ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क की समृद्ध जैव विविधता और पारिस्थितिकी के बारे में जानने का अवसर मिला, जो भविष्य में उनके रोजगार के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed